{"_id":"6413813db27e8edc3404a4a6","slug":"at-the-behest-of-the-parents-the-woman-got-abortion-complaint-pratapgarh-news-c-3-1-79835-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मायके वालों के कहने पर महिला ने कराया गर्भपात, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मायके वालों के कहने पर महिला ने कराया गर्भपात, शिकायत
विज्ञापन
दंपती के बीच विवाद होने से नाराज पत्नी ने गर्भपात करा दिया। पति ने मायके वालों के उकसावे में आकर गर्भपात कराने की शिकायत पुलिस से की है।
आसपुर देवसरा इलाके के रहने वाले युवक की शादी पट्टी क्षेत्र की रहने वाली युवती से हुई थी। युवक का आरोप है कि शादी के बाद उसके दो बच्चे हैं। इसके बाद उसके पत्नी फिर से गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के बाद उसकी पत्नी मायके चली गई। मायके में शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह भी ससुराल आई।
पति के पूछने पर विवाहिता ने बताया कि मायके वालों के कहने पर उसने गर्भपात करा लिया है। इस बात पर उनके बीच कहासुनी होने लगी। पति ने थाने पहुंचकर मायके वालों के खिलाफ पत्नी का गर्भपात कराए जाने की शिकायत की है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
रास्ते के विवाद में मारपीट, युवती घायल
पट्टी कोतवाली इलाके के बरहूपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसी ने युवती को लाठी, डंडे से पीटकर घायल कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरहूपुर निवासी संतोष कुमार सरोज ने पुलिस को दी तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पड़ोसी से उसका रास्ते का विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर पड़ोसी बुधवार की रात हमलावर हो गए। लाठी, डंडे से पड़ोसी ने साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में महिमा सरोज गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने राजेश कुमार, मिथिलेश कुमार, महेश कुमार व शुभम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
मारपीट में अचेत वृद्ध की मौत, मुकदमा दर्ज
आसपुर देवसरा में पुरानी रंजिश को लेकर बृहस्पतिवार को दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल वृद्ध की मौत हो गई।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दियावां निवासी जयप्रकाश यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके पिता पारसनाथ यादव बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर लेकर खेत पर गए हुए थे। पड़ोसी नरेश यादव साथियों के साथ खेत में पहुंचकर पुरानी बातों को लेकर विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरु हो गई। मारपीट के दौरान पारसनाथ खेत में अचेत होकर गिर पड़ा। आनन फानन में परिजन उसे अमरगढ़ सीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश यादव की तहरीर पर पुलिस ने राम नरेश यादव, संतोष यादव ,अनिल यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।वृद्ध की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
बंद मकान खंगाल ले गए चोर
पट्टी में कोतवाली क्षेत्र के देनवा गांव में बंद पड़े मकान में छत के सहारे घुसे चोर लाखों के आभूषण समेट कर फरार हो गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
क्षेत्र के देनवा गांव निवासी रंजीत कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि वह तीन भाई हैं। रोजी-रोटी के लिए मुंबई में रहते हैं। सितंबर माह में पिता की मौत हो जाने के बाद मकान में ताला लगाकर मुंबई चले गए थे। बृहस्पतिवार को घर पहुंचने पर सारा सामान बिखरा हुआ था। घर के अंदर रखे लाखों रुपये के आभूष्ण के साथ वाशिंग मशीन, फ्रिज, पंखा व कीमती कपड़े नहीं मिले। पीड़ित ने चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी है।