{"_id":"64380a5bcae0c5fe4e036fb6","slug":"assault-indecency-with-patient-who-came-for-medical-college-treatment-pratapgarh-news-c-3-1-103411-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज इलाज कराने आए मरीज के साथ मारपीट, अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज इलाज कराने आए मरीज के साथ मारपीट, अभद्रता
Thu, 13 Apr 2023 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 13 Apr 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, डिप्टी सीएम ने प्राचार्य से तीन दिन के भीतर मांगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज में बुधवार की रात करीब 11 बजे इलाज कराने आई महिला मरीज के तीमारदार के साथ सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट की। मरीज का इलाज भी नहीं किया। तीमारदारों ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर वायरल करते हुए डिप्टी सीएम को ट्वीट किया। मामला संज्ञान में लेते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है।
नगर कोतवाली के मोहनगंज सिटकहा निवासी गुड़िया देवी के पेट में दर्द हो रहा था। परिजन उसे बुधवार की सुबह से लेकर देर शाम दो बार अस्पताल ले आए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे घर जाने दिया। देर रात तबियत बिगड़ने पर परिजनों संग गुड़िया फिर अस्पताल पहुंच गई। आरोप है कि डॉक्टर इलाज करने के बजाए उसे रेफर करने लगे। तीमारदारों के विरोध करने पर राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। इस बीच एक युवक ने वीडियो बना लिया। हालांकि मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित गुड़िया के परिजनों ने सुरक्षा कर्मियों द्वारा तीमारदार से अभद्रता करने वाली वीडियो वायरल करते हुए डिप्टी सीएम को ट्वीट कर दिया। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है।