फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Asha will keep an eye on the health of not only newborns but also older children

Pratapgarh News: नवजात ही नहीं, बड़े बच्चों की सेहत पर भी नजर रखेंगी आशा

Wed, 09 Aug 2023 08:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 09 Aug 2023 08:51 PM IST
विज्ञापन
Asha will keep an eye on the health of not only newborns but also older children
होम बेस्ड केयर फॉर यंग चाइल्ड कार्यक्रम बच्चों के लिए बनेगा संजीवनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। अब आशा कार्यकर्ता नवजात या शिशु ही नहीं बल्कि बड़े बच्चों की सेहत पर भी नजर रखने के साथ हाल लेंगी। लक्षण के आधार पर उन्हें डॉक्टर के पास ले जाएंगी। इलाज उपलब्ध कराने में मदद करेंगी।
बच्चों की मृत्युदर रोकने के लिए नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) की तरफ से होम बेस्ड केयर फॉर यंग चाइल्ड कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसी कार्यक्रम के तहत बड़े बच्चों को बीमारियों से बचाने और इलाज कराने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ल ने बताया कि बच्चे सबसे ज्यादा निमोनिया, डायरिया, कुपोषण समेत अन्य बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। शुरुआती लक्षणों को पहचान कर इलाज शुरू कर मृत्युदर में कमी लाने के लिए इस योजना का संचालन शुरू किया गया है। शासन का यह पहल बच्चों के लिए संजीवनी बनेगी। कार्यक्रम के तहत आशा बच्चों का वजन, लंबाई आदि लेंगी। आसपास का परिवेश देखेंगी। स्वास्थ्य एवं पोषण व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए घर पहुंचकर बच्चों की सेहत का हाल लेंगी। बच्चे को तीन, छह, आठ, 12 और 15 माह होने तक देखेंगी। अतिरिक्त गृह भ्रमणों की व्यवस्था होम बेस्ट केयर फॉर यंग चाइल्ड कार्यक्रम के तहत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed