फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   As the humidity increased, the rain drenched, 37 mm. Rain

Pratapgarh News: उमस बढ़ते ही बारिश ने किया तरबतर, 37 मिमी. वर्षा

Fri, 09 Aug 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 09 Aug 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
As the humidity increased, the rain drenched, 37 mm. Rain
खिली धूप ने बृहस्पतिवार दोपहर उमस और गर्मी बढ़ा दी। अधिकतम तापमान का पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस चढ़ गया। पुरवा हवाओं के संग बादलों ने शहर से लेकर गांव तक राहत की बारिश की। जिला प्रशासन ने तेज बारिश व बिजली गिरने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया। जिलेभर में 37 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
विज्ञापन

बुधवार को तेज बारिश के बाद बृहस्पतिवार सुबह से ही उमस ने बेहाल किया। दोपहर बाद शहर व ग्रामीण अंचल में आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश का पानी मेडिकल कॉलेज, कचहरी और सिनेमा रोड व विवेकनगर में भर गया। कई घरों में पानी घुसने से लोगों की मुसीबत बढ़ गई।
विज्ञापन

घंटों की मशक्कत के बाद लोगों ने घरों से पानी बाहर निकाला। विस्तारित क्षेत्र के पूरे ईश्वरनाथ, देवकली, सगरा के निचले इलाकों में पानी भर गया। शहर व ग्रामीण अंचल में बारिश के बाद चौराहों, खेत व तालाब जलमग्न हो गए। मोहनगंज, सुखपाल नगर, कटरा मेदनीगंज चौराहे पर जलभराव हो गया। पानी से होकर लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री बढ़कर 32.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री कम होकर 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सनई अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आगामी 24 घंटे में मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं। कुछ जगहों पर बिजली गिरने का अंदेशा है, घने बादल छाए रहेंगे।


कचहरी में सड़कें पानी से लबालब, नालियां चोक
बृहस्पतिवार दोपहर तेज बारिश से कचहरी में सड़कें जलमग्न हो गईं। अधिवक्ताओं के साथ ही वादकारियों को पानी के बीच गुजरना पड़ा। नालियां चोक होने के कारण यहां सड़कें पानी में डूब गईं। मदाफरपुर के सिमरी कानूपुर की संगीता देवी, पुष्पा देवी, अनीता व सुशीला डीएम से शिकायत करने आई थीं। उनको पानी भरे रास्ते से होकर डीएम कार्यालय तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed