{"_id":"684b0ff223c870074e0ea62d","slug":"as-soon-as-they-reached-after-getting-bail-there-was-a-ruckus-and-firing-between-the-two-parties-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-141525-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जमानत कराकर पहुंचते ही दो पक्षों में बवाल, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जमानत कराकर पहुंचते ही दो पक्षों में बवाल, फायरिंग
विज्ञापन
लीलापुर थाना क्षेत्र के शकूहाबाद में बुधवार की पालतू तोते के फेर में बवाल हो गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर ईंट पत्थर बरसाते हुए फायरिंग की, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्ष के लोग भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
शकूहाबाद निवासी मोबीन के पालतू तोते को लेकर पड़ोसी शमीम उर्फ नन्हे के परिवार वालों के बीच मारपीट हो गई। जानकारी मिलने पर सगरासुंदरपुर चौकी प्रभारी राम नरेश यादव मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों से 14 लोगों को पकड़कर ले गए, जहां उनका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। देर शाम जमानत कराकर पहुंचे दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हो गया।
देखते ही देखते उनके बीच रात करीब साढ़े दस बजे लाठी डंडे चलने लगे। कुछ देर में पथराव होने लगा, जिससे वहां भगदड़ मच गई। ग्रामीणों का कहना है कि रात में बीस राउंड से अधिक फायरिंग हुई है। वाहनों में तोड़फोड़ की घटना भी हुई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस दोबारा पहुंची तो आरोपी भाग निकले। लीलापुर थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईंट पत्थर से हमला करते हुए वाहनों में तोड़फोड़ की है। फायरिंग की सूचना गलत है। घटना की जांच की जा रही है।