फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   As soon as the dead bodies of the youth arrived in the accident, the family members started crying

Pratapgarh News: हादसे में मृत युवकों का शव पहुंचते ही बिलखने लगे परिजन

Fri, 08 Sep 2023 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 08 Sep 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
As soon as the dead bodies of the youth arrived in the accident, the family members started crying
रानीगंज के भागीपुर में सड़क हादसे में मृत युवकों के दुखी परिजन। संवाद
कस्बे मे बुधवार की देर रात कृष्णजन्माष्टमी की झांकी देखकर बाइक से घर लौटते समय ट्रक के टक्कर से मृत दोनों दोस्तों के शव घर पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। लोगों के करुण क्रंदन से हर किसी की आंखें नम हो गईं। घटना में घायल तीसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

रानीगंज के भागीपुर निवासी अश्वनि ऊर्फ शुभम ई-रिक्शा चलाता था। बुधवार की शाम पड़ोसी दोस्त नितिन और लकी के साथ बाइक से रानीगंज बाजार में जन्माष्टमी की झांकियां देखने गया था। देर रात लौटते समय पूरे गोलिया के करीब ट्रक के टक्कर से अश्वनी और नितिन की मौत हो गई थी। लकी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार की अश्वनी व नितिन का शव लेकर परिजन घर लौटे। परिजनों की चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। इलाके में भी मातम रहा। मृतक अश्वनि दो भाई हैं। बड़ा भाई अविनाश टाइनी शाखा का संचालन करता है। पिता खेती करते हैं। नितिन चार भाइयों में छोटा है। शुक्रवार सुबह परदेश में रहने वाले पहुचेंगे। मां लालती देवी का रो-रोकर हाल खराब है। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को अंतिम संस्कार होगा। मृतक अश्वनि के भाई अविनाश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दूसरे के लिए सदा तैयार रहते थे तीनों दोस्त
इलाके में इस बात की चर्चा रही कि मृतक अश्वनी, नितिन व लकी की दोस्ती बेमिसाल थी। तीनों एक दूसरे पर जान छिड़कते थे। फुर्सत मिलते ही तीनों एक जगह एकत्र होकर बातें करते थे। तीनों एक दूसरे पर बेहद भरोसा करते थे।

रानीगंज के भागीपुर में सड़क हादसे में मृत युवकों के दुखी परिजन। संवाद

रानीगंज के भागीपुर में सड़क हादसे में मृत युवकों के दुखी परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed