फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Arunachal Pradesh's elephant Jatra Singh will reach Belha today and will be worshipped.Arunachal Pradesh's elephant Jatra Singh will reach Belha today and will be worshipped.

Pratapgarh News: अरुणाचल प्रदेश का हाथी जात्रा सिंह का आज पहुंचेगा बेल्हा, होगा पूजन-अर्चन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Arunachal Pradesh's elephant Jatra Singh will reach Belha today and will be worshipped.Arunachal Pradesh's elephant Jatra Singh will reach Belha today and will be worshipped.
अरुणाचल प्रदेश से नौ फरवरी को ट्रक से लाया जा रहा हाथी जात्रा सिंह शुक्रवार को बेल्हा पहुंचेगा। ट्रक में जात्रा सिंह के खाने के पर्याप्त इंतजाम हैं। रानीगंज तहसील के छीटपुर गांव में सात वर्षीय हाथी जात्रा सिंह को लाने के लिए लालगंज तहसील के दो महावत और डाल्फिन संस्था के पदाधिकारी आठ फरवरी को अरुणाचल प्रदेश पहुंचे। वाइल्ड लाइफ अफसरों से स्वीकृति मिलने के बाद हाथी को ट्रक से भेजा गया।
विज्ञापन

छीटपुर गांव में जात्रा के रहने के लिए टिनशेड तैयार किए गए हैं। वन विभाग और डाल्फिन संस्था संयुक्त रूप से जात्रा सिंह की देखभाल करेगी। डाल्फिन संस्था के अशोक त्रिपाठी ने बताया कि उम्मीद है कि दान में मिला हाथी शुक्रवार को छीटपुर पहुंच जाएगा। बताया कि हाई पॉवर कमेटी (एचपीसी) से छह फरवरी को स्वीकृति मिलने के बाद नर हाथी को लाने का रास्ता साफ हुआ।
विज्ञापन

रानीगंज वन क्षेत्र के रेंजर अनूप कनौजिया ने बताया कि हाथी को छीटपुर में प्राकृतिक वातावरण मिल सकेगा। करीब 10 एकड़ में वह घूम सकेगा। खाने के लिए हर दिन 50 किग्रा गन्ना, 10 किग्रा गुड़ और आटे का मिश्रण, नेपियर घास व हरे पत्ते, छाल की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉल्फिन संस्था के गौरव तिवारी ने बताया कि उनके पिता अरुणाचल प्रदेश के जीरो व रोइंग क्षेत्र में शिक्षक रहे। लोगों ने उन्हें हाथी दान किया था। पांच वर्ष पहले उनके पिता का निधन होने के बाद हाथी के लाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। सितंबर 2025 से प्रक्रिया दोबारा शुरू हुई। छह फरवरी को स्वीकृति मिलने के बाद हाथी लाया जा रहा है। डीएफओ आशुतोष गुप्ता ने बताया कि स्वीकृति मिलने के बाद हाथी छीटपुर लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed