फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ARTO Pratapgarh fined three thousand for non-renewal of driving license

ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण ना होने पर एआरटीओ प्रतापगढ़ पर तीन हजार का जुर्माना

Mon, 09 Nov 2020 07:53 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Nov 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
ARTO Pratapgarh fined three thousand for non-renewal of driving license
जुर्माना
निर्धारित समय पर ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण न करने पर जिला उपभोक्ता आयोग ने एआरटीओ पर तीन हजार का जुर्माना किया है। अंतू थाना क्षेत्र के लोहियामऊ निवासी इंद्रप्रताप सिंह ने अपने ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए 30 नवंबर 2016 को निर्धारित शुल्क जमा कर रसीद ली थी।
विज्ञापन


निर्धारित समय के बाद जब वादी ने एआरटीओ कार्यालय से लाइसेंस के नवीनीकरण के संबंध में जानकारी ली तो उसे बताया गया कि उसका आवेदन पत्र गायब हो गया था। फिर से नवीनीकरण के लिए शुल्क जमा करने के बाद लाइसेंस निर्गत किया जाएगा।
विज्ञापन


निराश होकर इंद्र प्रताप सिंह ने एआरटीओ कार्यालय के विरुद्ध जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में वाद दायर कर दिया। आयोग ने एआरटीओ के विरुद्ध नोटिस भी जारी की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। नोटिस का जवाब न मिलने पर आयोग ने एआरटीओ के विरुद्ध तीन हजार रुपये का जुर्माना करते हुए इंद्र प्रताप सिंह के पक्ष मेें आदेश सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed