{"_id":"67ab95b9962a447b870e2bf6","slug":"archana-kashi-vishwanath-nirast-passengers-upset-by-overturning-of-16-trains-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-133899-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अर्चना-काशी विश्वनाथ निरस्त, 16 ट्रेनों के लेटलतीफी से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अर्चना-काशी विश्वनाथ निरस्त, 16 ट्रेनों के लेटलतीफी से यात्री परेशान
विज्ञापन
मां बेल्हादेवी जंक्शन होकर गुजरने वाली अर्चना- काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस मंगलवार को निरस्त रहीं। 16 ट्रेनें अपने समय की पटरी से उतर गईं थीं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। लेटलतीफी के कारण यात्रियों को प्लेटफाॅर्म पर बैठकर ट्रेन आने का इंतजार करना पड़ा।
स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि वाराणसी से लखनऊ जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस और वाराणसी से दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को रेलवे कंट्रोल ने निरस्त कर दिया। वहीं मनकापुर से प्रयाग जाने वाली सरयू एक्सप्रेस सवा सात घंटे, अयोध्या प्रयाग कुंभ स्पेशल सवा घंटे, फाफामऊ कुंभ स्पेशल पौने दो घंटे, मेला स्पेशल सवा घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची।
रिंग रेल महाकुंभ स्पेशल आठ घंटे तो मनवर संगम एक्सप्रेस चार घंटे की विलंब से जंक्शन पर पहुंची। एसएस ने बताया कि देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस एक घंटे तो अमृतसर हावड़ा पंजाबमेल तीन घंटे लेट रही। लखनऊ से मां बेल्हादेवी जंक्शन की ओर आने वाली प्रयागराज संगम पौने चार घंटे, पीआरएल पैसेंजर एक घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाबमेल सवा घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, और दिल्ली-वाराणसी काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची।
विज्ञापन
इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। रूपापुर निवासी विवेक मिश्र ने बताया कि काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से दिल्ली जाने के लिए 15 दिन पहले टिकट खरीदे थे। ट्रेन के निरस्त होने के कारण यात्रा रद्द करनी पड़ी। जगेशरगंज के अजय सिंह ने बताया कि अर्चना के निरस्त होने के कारण यात्रा रद्द कर रोडवेज से सफर तय करना पड़ा। देवकली निवासी शनि श्रीवास्तव महाकुंभ मेला जाने के लिए दो घंटे तक ट्रेन की प्रतीक्षा किए। ट्रेन आने पर वे प्रयाग के लिए रवाना हुए।