Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Applications for TGT recruitment can now be submitted until November 28.

Pratapgarh News: अब 28 नवंबर तक कर सकेंगे टीजीटी भर्ती के लिए आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Applications for TGT recruitment can now be submitted until November 28.
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शनिवार को प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टीजीटी) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 23 नवंबर के बजाय 28 नवंबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। यह निर्णय उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश और आयोग के फैसले के बाद आयोग के अध्यक्ष की ओर से लिया गया है। अभ्यर्थी 30 नवंबर तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे।
विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने यह जानकारी दी। विज्ञापन संख्या 07/2026 के तहत यह भर्ती प्रक्रिया चल रही है। उच्च न्यायालय में आशुतोष मिश्र व 156 अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य याचिका दायर की गई थी। इस याचिका पर 20 नवंबर को अंतरिम आदेश पारित हुआ था। आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने संशोधित समय-सारिणी का विवरण साझा किया है। विज्ञप्ति 23 अक्तूबर को प्रकाशित की गई थी। ऑनलाइन पंजीकरण (ओटीआर) और आवेदन की प्रक्रिया 24 अक्तूबर से शुरू हुई थी।
विज्ञापन

लिखित परीक्षा की तिथियाें में बदलाव नहीं
अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने स्पष्ट किया कि लिखित परीक्षा की तिथियों में कोई बदलाव नहीं है। प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक पद की लिखित परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी। यह परीक्षा आगामी 23 और 24 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के रिक्त 17,835 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed