{"_id":"64ecbfa548960293ab08f714","slug":"applications-for-inspire-award-will-be-till-31st-august-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-3516-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: इंस्पायर अवार्ड के लिए 31 अगस्त तक होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: इंस्पायर अवार्ड के लिए 31 अगस्त तक होंगे आवेदन
Mon, 28 Aug 2023 09:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 28 Aug 2023 09:09 PM IST
विज्ञापन
कक्षा छह से दसवीं तक के विद्यार्थी ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। इंस्पायर अवार्ड के लिए कक्षा छह से दसवीं के छात्र-छात्राएं 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए चुने जाने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र लिखकर प्रत्येक विद्यालय से कम से कम पांच छात्र-छात्राओं का आवेदन कराने को कहा है।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की आरे से कक्षा छह से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं में रचनात्मक और नवाचारी सोच विकसित करने के लिए इंस्पायर अवार्ड योजना प्रारंभ की गई है। कक्षा छह से दसवीं तक की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत चयनित छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से दस-दस हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। इस राशि से छात्र-छात्राएं मॉडल तैयार कर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित मॉडल को राष्ट्रपति भवन की प्रदर्शनी में शामिल किया जाता है। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राएं किसी भी जनसुविधा केंद्र या साइबर कैफे से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।