फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Aparajita: Report on 1090 if tampered with

अपराजिता : छेड़छाड़ होने पर 1090 पर दें सूचना

Fri, 13 Sep 2019 11:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Aparajita: Report on 1090 if tampered with
पट्टी में अपराजिता के बैनर तले आयोजित बालिका सुरक्षा गोष्ठी में बोलते वक्ता नसीम अंसारी। - फोटो : PRATAPGARH
अमर उजाला के अभियान अपराजिता :़100 मिलियन स्माइल के तहत शुक्रवार को चाइल्ड लाइन ने वीणा पाणी इंटर कालेज मुजाही बाजार पट्टी में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को संक्रामक बीमारियों से बचाव की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

गोष्ठी में तरुण चेतना की नोडल अफसर मुन्नी बेगम ने कहा कि छात्राओं को अपनी सेहत को स्वस्थ्य रखने का प्रयास करना चाहिए। संक्रामक बीमारियों से बचना चाहिए। माहवारी के दौरान सेनेटरी नैपकिन पैड का इस्तेमाल करना चाहिए। खुद के साथ अन्य लोगों को इसके बारे में जागरूक करना चाहिए। गंदे कपड़े से संक्रामक बीमारी फैलती है।
विज्ञापन

शासन की ओर से विद्यालयों में आयरन की गोलियां वितरित कराई जा रही हैं। छात्राओं को बेहिचक आयरन की गोलियां खानी चाहिए। संस्था के निदेशक नसीम अंसारी ने कहा कि छात्राएं किसी तरह की छेड़छाड़ या अप्रिय स्थिति की सूचना टोल फ्री नंबर 1090 को दें। तत्काल पुलिस पहुंचेगी। इस दौरान छात्राओं को कन्या सुमंगला योजना, 1098, 1090, 1076, 181, 100 हेल्प लाइन की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही बाल मजदूरी एवं बाल विवाह पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर हकीम अंसारी, दीपांशी, आजाद आलम, अच्छेलाल बिंद, प्रधानाचार्य रणजीत सिंह उपस्थित रहे। वहीं छात्राओं में रोशनी, अंकिता, प्रिती, कमला, आंचल वर्मा, रेनू सरोज, मंजू पुष्पाकर, रोशनी खरे, अनुराधा देवी आदि लोग मौजूद रहीं।

पट्टी में अपराजिता के बैनर तले आयोजित बालिका सुरक्षा गोष्ठी में जुटी छात्राएं।

पट्टी में अपराजिता के बैनर तले आयोजित बालिका सुरक्षा गोष्ठी में जुटी छात्राएं।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed