फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Aparajita: Don't be afraid, women should be vocal against crime

अपराजिता : डरें नहीं, अपराध के खिलाफ मुखर हों महिलाएं

Tue, 03 Dec 2019 11:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Aparajita: Don't be afraid, women should be vocal against crime
सदर क्षेत्र के सगरा स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में अपराजिता के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में हैदर? - फोटो : PRATAPGARH
अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत मंगलवार को स्कूलों में महिला सुरक्षा को लेकर गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान छात्राओं एवं बाहर कामकाज करने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि अपराध से डरे नहीं, इसके खिलाफ मुखर हों। वहीं छात्र-छात्राओं ने मृत महिला पशु डाक्टर को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शहर के नेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित गोष्ठी में पूजा शुक्ला ने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने की जरूरत है। महिलाओं को अपराध सहन करने व डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसके खिलाफ मुखर होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद की घटना मानवता को शर्मसार कर देने वाली है। महिला सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम होने चाहिए, ताकि भयमुक्त वातावरण बन सके।
विज्ञापन

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हैवानियत की शिकार डाक्टर को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी तरह आत्रेय एकेडमी में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। महिला सुरक्षा पर जोर दिया गया। वहीं हैदराबाद केस मेें दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ललित शर्मा, प्रबंधक संदीप श्रीवास्तव, शिक्षक रीता, रीतू, आरफा, ज्योत्सना, निशाल, संजीव ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सदर क्षेत्र के फुलवरिया स्थित आत्रेय एकेडमी में अपराजिता के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में हैदरा

सदर क्षेत्र के फुलवरिया स्थित आत्रेय एकेडमी में अपराजिता के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में हैदरा- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed