दांत हमारे शरीर के आभूषण हैं। इन्हेें नियमित साफ करना चाहिए। यदि इसमें लापरवाही बरती गई तो शरीर में तरह-तरह के रोग पैदा होने लगते हैं। रोगों से बचना है तो नियमित ब्रश करना होगा। यह बातें शनिवार को अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत चिलबिला स्थित अवध विद्या एक डमी में आयेाजित स्वास्थ्य शिविर में डा. अवंतिका पंाडेय ने कहीं।
उन्होंने कहा कि दांत साफ रहेंगे तो मुंह से दुर्गंध नहीं आएगी। साथ ही पेट की बीमारियों से भी बचा जा सकेगा। हम सभी को सुबह-शाम नियमित दांतों की सफाई करनी चाहिए। दांत में दर्द हो, कीड़े आदि पड़ गए हों तो झोलाछाप डाक्टर की सलाह पर दवा आदि न लें, बल्कि कुशल चिकित्सक से संपर्क करें।
इस दौरान मंतसा, श्रद्धा, जान्हवी, आस्था, निकिता, भूमि सहित दर्जनों छात्राओं ने दांत का परीक्षण कराया। प्रधानाचार्या अरुणा द्विवेदी ने अमर उजाला के अभियान की सराहना की। इस अवसर पर जदीश सोनी, वंदना पंाडेय, मीना निशा आदि मौजूद रहीं।