{"_id":"6463d0b6a1f9a61b6f099134","slug":"antu-so-was-sent-to-the-line-on-charges-of-indecency-with-the-general-secretary-pratapgarh-news-c-3-1-131436-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: महामंत्री से अभद्रता के आरोप में लाइन हाजिर किए गए अंतू एसओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: महामंत्री से अभद्रता के आरोप में लाइन हाजिर किए गए अंतू एसओ
Wed, 17 May 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 17 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
मतगणना के दिन जीअईसी गेट पर हुए विवाद के बाद वकीलों में था आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। निकाय चुनाव की मतगणना के दिन राजकीय इंटर कालेज के गेट पर अभिकर्ता पहचान पत्र की जांच के दौरान अंतू एसओ जितेंद्र कुमार का जूनियर बार एसोसिएशन के महामंत्री से विवाद हुआ था। एसओ पर कार्रवाई की मांग को लेकर अलग-अलग तहसीलों में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रकट कर कार्रवाई की मांग की थी। जूबाए पुरातन के महामंत्री संतोष नारायण मिश्र मतगणना के दिन जीआईसी परिसर के गेट के पास पहुंचे थे। वहां तैनात अंतू एसओ जितेंद्र कुमार ने महामंत्री से विवाद कर अभद्र व्यवहार किया था। इसी पर नाराज अधिवक्ता संगठन के पदाधिकारी न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सोमवार को कचहरी परिसर में जूबाए पुरातन के अध्यक्ष इंदुभाल मिश्र, महामंत्री संतोष नारायण, वकील परिषद, जिला बार, रुरल बार के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में एकजुट वकीलों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रकट किया था। मंगलवार को अधिवक्ता संगठन को पुलिस अधिकारियों ने अंतू एसओ को लाइन हाजिर करने की कार्रवाई से अवगत कराया। एसपी की कार्रवाई से संतुष्ट अधिवक्ता बुधवार से न्यायिक कार्य में प्रतिभाग करने पर सहमति जताई।
वर्जन-- -- --
विवाद कर अभद्र व्यवहार करने वाले अंतू एसओ को लाइन हाजिर करने की कार्रवाई से अवगत कराया गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता व अन्य संगठन की सहमति के बाद बुधवार से न्यायिक कामकाज में अधिवक्ता प्रतिभाग करेंगे। - संतोष नारायण मिश्र, महामंत्री जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन

वर्जन