फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Another wanted accused of Patti firing case arrested

Pratapgarh News: पट्टी गोली कांड का एक और इनामी आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Another wanted accused of Patti firing case arrested
पट्टी रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में सरेआम मारपीट और गोली मारने के मामले में पुलिस ने फरार 25 हजार के इनामी संतोष सिंह को बृहस्पतिवार को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घटना के मुख्य आरोपी ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह समेत तीन आरोपियों पर इनाम की धनराशि 50 हजार कर सकती है।
विज्ञापन

पट्टी रजिस्ट्री कार्यालय में सोमवार को जमीन का बैनामा कराने के विवाद मारपीट व गोली मारने की घटना से पूरा इलाका थर्रा उठा था। गोली लगने से सुल्तानपुर निवासी अरुण व आदित्य घायल हाे गए थे, जिनका प्रयागराज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

हल्का दरोगा बैजनाथ ने ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह समेत छह नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में सभी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया। बुधवार को पुलिस ने दो इनामी समेत पांच आरोपियों गिरफ्तार कर जेल भेज। पुलिस व एसओजी के साथ एसटीएफ प्रयागराज व लखनऊ की टीम भी फरार ब्लॉक प्रमुख व अन्य आरोपियों तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से ही ब्लॉक प्रमुख सुशील के लखनऊ कमिश्नरेट के गोमती नगर थाने में सरेंडर करने का हल्ला मचा। हालांकि, पुलिस अफसर अनभिज्ञता जताते रहे। इधर, प्रतापगढ़ में कोर्ट के भीतर व बाहर पुलिसकर्मी सादी वर्दी में घेराबंदी किए हुए थे। ताकि वह सरेंडर न कर सके।
वर्जन
घटना के फरार 25 हजार के इनामी संतोष सिंह को लखनऊ स्थित होटल हयात के सामने डीएसएफ बिल्डिंग से गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
- मनोज रघुवंशी, सीओ
इनसेट


जगन्नाथ की तहरीर पर सगे भाइयों पर दर्ज हुई रिपोर्ट
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को औराइन निवासी जगन्नाथ विश्वकर्मा ने 21 जुलाई को शिकायती पत्र दिया था। उसका कहना था कि वह अपनी जमीन का बैनामा अकारीपुर के बृजेश तिवारी को करना चाह रहा है लेकिन उसके गांव के विपिन पांडेय एवं शिवम पांडेय ने 19 जुलाई को रजिस्ट्री कार्यालय पहुंच कर उसे धमकाया। 20 जुलाई को दोनों भाइयों ने घर पहुंचकर तमंचा सटा दिया। कहा कि जमीन का बैनामा करने पर जान से हाथ धोना पड़ेगा। शिकायती पत्र पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार को भी जगन्नाथ की सुरक्षा में पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। संवाद
इनसेट




डीएम व एसपी से लगाई गुहार
घटना में पुलिस ने चरैया निवासी अजय सिंह टक्कू को भी आरोपी बनाया है। उनकी पत्नी संगीता सिंह ने डीएम व एसपी के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि पति को फर्जी फंसाया जा रहा है। घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए।



महिला थाने में हैं ब्लॉक प्रमुख की पत्नी
सूत्रों के अनुसार ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर दबाव बनाने के लिए पुलिस उसकी पत्नी, बेटे व परिवार के अन्य सदस्यों को महिला थाने में रखा है। बुधवार को प्रमुख के करीबी महिला थाने पहुंचे। बातचीत के बाद प्रमुख से उसकी पत्नी से बात कराने का प्रयास किया लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने मना कर दिया।
-------------------------------------------------------
पूर्व नियोजित तरीके गिरफ्तारी
प्रतापगढ़। पट्टी गोलीकांड के इनामी फरार आरोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस जिस तरह नाटकीय तरीके से गिरफ्तारी कर रही है। उससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही लोग सवाल उठाने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जब ककरहा, करैला बाजार व बकरी चोरी करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस मुठभेड़ कर उन्हें लंगड़ा बना सकती है तो दिनदहाड़े कानून को चुनौती देने वालों तक क्यों नहीं पहुंच पा रही है। सूत्रों का कहना है कि संतोष सिंह गिरफ्तारी भी पूर्व नियोजित तरीके से हुई। संवाद



रजिस्ट्री कार्यालय में दबंगई व फायरिंग का वीडियो वायरल
प्रतापगढ़। रजिस्ट्री कार्यालय में सोमवार को हुई घटना से जुड़ा एक और वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो उस वक्त का है जब रजिस्ट्री ऑफिस में जमीन विक्रेता जमीन का बैनामा करने पहुंचा। वहां
शिवम व विपिन भी पहुंच गए।
उनका जगन्नाथ व दूसरे पक्ष के बृजेश से विवाद होने लगा। प्रमुख की मौजूदगी में लोग जगन्नाथ की पिटाई भी कर रहे हैं। रजिस्ट्री कार्यालय में ही जगन्नाथ को घसीटकर प्रमुख की कार में बैठाया गया। खूब गाली-गलौज और फायरिंग की आवाज भी सुनाई दे रही है। हालांकि,संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed