फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Another MEMU will operate between Ayodhya-Prayagraj

Pratapgarh News: अयोध्या-प्रयागराज के बीच संचालित होगी एक और मेमू

Wed, 07 Aug 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 07 Aug 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Another MEMU will operate between Ayodhya-Prayagraj
जिले के लोगों के लिए प्रयागराज और अयोध्या का सफर सुहाना हो सकता है। रेल प्रशासन अयोध्या से प्रयागराज के लिए एक और मेमू ट्रेन का संचालन शुरू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि अयोध्या से प्रयागराज के लिए एक मेमू ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन रात नौ बजे मां बेल्हादेवी जंक्शन से चलकर 11 बजे प्रयागराज पहुंच जाती है। इस ट्रेन पर भीड़ भी अधिक होती है। प्रयागराज के लिए सुबह ट्रेन न होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता ने प्रयागराज के लिए सुबह एक और मेमू ट्रेन का संचालन की आवाज उठाई थी। रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी भी दे दिया है। उन्होंने कहा कि अक्तूबर से इस ट्रेन का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे ट्रेन मां बेल्हादेवी जंक्शन पहुंचेगी। 11 बजे तक प्रयागराज पहुंचा देगी। दोपहर दो बजे प्रयागराज से रवाना होगी और चार बजे मां बेल्हादेवी जंक्शन होकर अयोध्या जाएगी। हालांकि उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी प्रकार का पत्र मेरे पास नहीं आया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ के अफसरों ने इसकी सूचना मौखिक दी है।
विज्ञापन




रक्षा बंधन पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन
रक्षाबंधन के पर्व पर भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधने जाने वाली बहनों के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू करने जा रहा है। 14 से 19 अगस्त तक दिल्ली से वाराणसी के बीच ट्रेन का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि रक्षा बंधन के पर्व को देखते हुए 14 अगस्त से 19 अगस्त के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। एक ट्रेन दिल्ली से तो दूसरी वाराणसी से रवाना होगी। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में 16 स्लीपर, एक एसी, जनरल कोच दो और एसएलआर के दो कोच होंगे। कुल 21 कोच की गाड़ी होगी। रात 9.21 बजे दिल्ली से चलकर गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली के रास्ते लखनऊ होते हुए सुबह 10.20 बजे मां बेल्हादेवी जंक्शन पहुंचेगी। पांच मिनट के बाद इसे वाराणसी के लिए रवाना कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रीगण इस ट्रेन के संचालन के लिए अधिक जानकारी स्टेशन मास्टर या फिर पूछताछ काउंटर से ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed