फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Another death due to drinking poisonous liquor, number of dead reached eight

जहरीली शराब पीने से एक और मौत, मृतकों की संख्या आठ पहुंची

Fri, 02 Apr 2021 08:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Apr 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Another death due to drinking poisonous liquor, number of dead reached eight
जहरीली शराब से मौत
उदयपुर के कटरिया में पंचायत चुनाव के जुलूस में मंगलवार की रात बंटी जहरीली शराब पीने वाले बैंडबाजा संचालक ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कटरिया व आहड़ बीहड़ में जहरीली शराब पीने से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। जहरीली शराब बेचने वाला माफिया पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। हालांकि पुलिस बैंडबाजा संचालक की मौत की जानकारी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन


उदयपुर के कटरिया में मंगलवार की रात प्रधान पद के प्रत्याशी डब्बू सिंह ने ढोल ताशे के साथ जुलूस निकालने की तैयारी की थी। जुलूस के पहले शराब बांटी गई, जिसका कई लोगों ने सेवन किया था। जुलूस में बैंड बजाने के लिए अमेठी का कोहरा तुला निवासी धर्मराज (38) भी आया था। ग्रामीणों के अनुसार उसने भी शराब पी थी। बुधवार को उसकी तबीयत खराब हुई।
विज्ञापन


उसे उपचार के लिए मुंशीगंज अस्पताल ले जाया गया। बृहस्पतिवार की रात उसकी तबीयत अधिक खराब हो गई। जिसके बाद परिजन उसे लेकर रायबरेली अस्पताल जा रहे थे। मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेशचंद्र ने बताया कि बैंडबाजा संचालक के मौत की जानकारी नहीं है। फिलहाल उदयपुर पुलिस को उसके घर जांच के लिए भेजा गया है, वहीं दूसरी ओर शराब माफिया व आहड़ बीहड़ का पूर्व प्रधान पवन सिंह समेत अन्य आरोपी अभी तक फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed