फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Another case of embezzlement on PCF's Bhandar Nayak

पीसीएफ के भंडार नायक पर गबन का एक और मुकदमा

Sun, 16 Jan 2022 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Another case of embezzlement on PCF's Bhandar Nayak
पीसीएफ के भंडार नायक संतोष कुमार के खिलाफ नगर कोतवाली में शनिवार को गबन का एक और केस दर्ज किया गया। ढाई करोड़ रुपये के डीएपी खाद के घोटाले में शामिल भंडार नायक पर 23.56 लाख रुपये की यूरिया के गबन का मामला दर्ज हुआ है। गिरफ्तार भंडार नायक को जेल भेजने वाली पुलिस एक बार फिर उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन

पीसीएफ में ढाई करोड़ की डीएपी खाद के घोटाले के मामले में पचास हजार के इनामी भंडार नायक संतोष कुमार के खिलाफ शनिवार को नगर कोतवाली में 23.56 लाख रुपये की यूरिया के गबन का मुकदमा दर्ज किया गया। डीएपी का घोटाला सामने आने के बाद पीसीएफ के गोदामों में यूरिया के स्टॉक की भी जांच की गई थी। छह सदस्यीय टीम की जांच में गोदामों से 397.89 मीट्रिकटन यूरिया गायब मिली थी। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम ने केस दर्ज कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

इस पर पीसीएफ के जिला प्रबंधक धनंजय तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी। उधर, डीएपी के घोटाले के आरोपी भंडार नायक ने रिमांड पर पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि आठ समितियों के सचिवों के माध्यम से डीएपी बाजार में बेची गई थी। नाम सामने आने के बाद सभी समितियों के सचिव गांव छोड़कर फरार हैं। पुलिस ने भंडार नायक संतोष कुमार को रिमांड लेकर दो दिन पहले ही पूछताछ की थी। अब यूरिया के गबन का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी को फिर रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है। पुलिस का कहना है कि भंडार नायक ने पूछताछ के दौरान घोटाले में पीसीएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रयागराज संजीव कुमार और पूर्व जिला प्रबंधक धीरेंद्र कुमार का भी नाम लिया था। मगर पीसीएफ जिला प्रबंधक ने इस बार भी भंडार नायक को ही नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed