फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Angry villagers jammed because of the remains of banned animals in the well

कुएं में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

Mon, 07 Mar 2022 11:53 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers jammed because of the remains of banned animals in the well
जेठवारा थाने के सराय आनादेव में मवेशी काटे जाने के विरोध में जाम लगाये आक्रोशित लोगों को समझाती प - फोटो : PRATAPGARH
जेठवारा थाना क्षेत्र के सरायआनादेव गांव के एक पुराने कुएं में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को जाम लगा दिया। करीब ढाई घंटे तक कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण प्रदर्शन करते रहे। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के सरायआनादेव में रविवार की शाम पतिराखन सिंह के पुराने कुएं से दुर्गंध उठ रही थी। कुएं के भीतर प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष नजर आए। जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। यह देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात में ही अवशेष निकालकर दफन करा दिए। रात में ही गांव के पतिराखन सिंह ने मकबूल बेहना, कल्लू कसाई, कलीम, कासिम, वकील व आशिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित ग्रामीण सोमवार को सड़क पर उतर पड़े। जेठवारा-मोहनगंज मार्ग पर सरायआनादेव बाजार के करीब जाम लगा दिया। इससे आवागमन ठप हो गया। जानकारी के बाद जेठवारा पुलिस भागकर मौके पर पहुंची। ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की जिद कर रहे थे। लोगों का आक्रोश देख पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। करीब ढाई घंटे बाद ग्रामीण सड़क से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के दौरान पुलिस व ग्रामीणों में झड़प
सरायआनादेव में ग्रामीणों को सड़क से हटाने के लिए थानाध्यक्ष ने कई बार प्रयास किया। जिसे लेकर पुलिस व ग्रामीणों में झड़प भी होती रही। पुलिस जाम खुलवाने के लिए धमकाने लगी तो ग्रामीण भी उग्र हो गए। माहौल बिगड़ता देख बुजुर्गों ने लोगों को समझाकर शांत कराया।

जेठवारा थाने के सराय आनादेव में मवेशी काटे जाने के विरोध में जाम लगाये ग्रामीण। संवाद

जेठवारा थाने के सराय आनादेव में मवेशी काटे जाने के विरोध में जाम लगाये ग्रामीण। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed