फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Angry villagers blocked the painter's body

Pratapgarh News: आक्रोशित ग्रामीणों ने पेंटर का शव रखकर लगाया जाम

Fri, 18 Aug 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 18 Aug 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers blocked the painter's body
नगर कोतवाली के पूरे सुकाल कटरा रोड़ पर पेंटर का शव रखकर जाम लगाये लोगों को समझाती पुलिस। संवाद
करंट की चपेट में आने से पेंटर राज गौड़ की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार दोपहर कटरा को जाने वाली पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन मुकदमा दर्ज करने के साथ ही 50 लाख रुपये आर्थिक मदद की मांग पर अड़े थे। मौके पर पहुंची सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता व नगर कोतवाल ने मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिलाया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ। करीब डेढ़ घंटे तक कचहरी -कटरा रोड पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के पूरे शुकाल निवासी राज गौड़ बुधवार को सिविल लाइन में अनूप सिंह के घर पेंटिंग का काम कर रहा था। जहां एचटी लाइन के करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। मृतक के भाई अंजनी का आरोप है कि मकान मालिक अनूप सिंह ने बिजली आपूर्ति बंद कराने की बात कहते हुए उसके भाई को धमकाया कि यदि वह ग्रिल पेंट नहीं करेगा तो उसकी मजदूरी नहीं देंगे। जिसे उसने फोन कर बताया था। दबाव में काम कराने के दौरान उसका भाई हाईटेंशन लाइन में करंट की चपेट में आकर झुलस गया था। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे। पूरे शुकाल में कचहरी- कटरा रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन अनूप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और आर्थिक मदद करने की मांग पर अड़े थे। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों व परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता भी मौके पर पहुंची। परिजनों की मांग पर पुलिस ने अनूप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिलाया। करीब डेढ़ घंटे बाद नाराज लोग किसी तरह माने और जाम समाप्त किया। देर शाम गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed