{"_id":"692895ffc3494166a4094655","slug":"angry-villagers-attempted-to-block-the-highway-after-the-body-reached-home-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-152800-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: शव घर पहुंचने पर नाराज ग्रामीणों ने हाईवे जाम का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: शव घर पहुंचने पर नाराज ग्रामीणों ने हाईवे जाम का किया प्रयास
विज्ञापन
लीलापुर के हंडौर गांव में पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर बिलखते परिजन। संवाद
टेंट खोलते समय एचटी लाइन की चपेट में आने से किशोर की मौत होने पर पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। शव देखते ही परिजनों ने टेंट संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए हाईवे जाम करने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने और संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
लीलापुर थाना के हंडौर निवासी जाहिद अली टेंट हाउस संचालक हैं। उन्होंने लीलापुर के कटवढ़ गांव में राजेश यादव के यहां एक आयोजन में टेंट लगाया था। बुधवार को वह टेंट का सामान खोलने के लिए हंडौर निवासी गोरे लाल के 15 वर्षीय पुत्र गुलशन सरोज को ले गया था। इस बीच टेंट के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन की चपेट में आने से गुलशन की मौत हो गई थी।
बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो टेंट संचालक के खिलाफ परिजनों ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की। नाराज लोगों ने गांव के समीप लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। लीलापुर थानाध्यक्ष मनोज पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर लोगों को जाम नहीं लगाने के लिए मनाया। पुलिस ने पिता गोरे लाल की तहरीर पर हंडौर निवासी टेंट संचालक जाहिद अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मृतक सगरा सुंदरपुर के एक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था और दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
पिता ईंट-भट्ठे पर मजदूर हैं। मां शीला देवी गृहिणी हैं। लीलापुर एसओ मनोज पांडेय ने बताया कि आरोपी टेंट संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। परिजन जाम लगाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट होकर गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।