फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Angered traders in the protest against the murder of a bullion merchant, closed market, imposed jam

सराफा व्यापारी की हत्या के विरोध में फूटा व्यापारियों का गुस्सा, बंद कराया बाजार, लगाया जाम

Wed, 15 May 2019 12:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 May 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
Angered traders in the protest against the murder of a bullion merchant, closed market, imposed jam
पट्टी में व्यापारी की हत्या के विरोध में जाम लगाकर धरने पर बैठे व्यापार मंडल के लोग। - फोटो : pratapgarh
आभूषण विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर लूटपाट से आक्रोशित व्यापारियों ने मंगलवार को पट्टी बाजार में शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जुलूस निकालकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बैंक समेत अन्य संस्थानों को बंद करा दिया।
विज्ञापन


बाजार आने वाले सभी रास्तों को बंद कराते हुए सीएम को बुलाने की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर डीएम-एसपी भागकर मौके पर पहुंचे, लेकिन व्यापारी मानने के लिए तैयार नहीं हुए। करीब छह घंटे बाद कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने परिजनों की मांगों को पूरा कराने का वादा किया। जिसके बाद लोग जाम खत्म कर अंतिम संस्कार के लिए गए। तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


पट्टी कस्बा निवासी सराफा व्यापारी गंगा प्रसाद सोनी पुत्र भोला प्रसाद सोनी की सोमवार की रात सदहा बाजार से दुकान बंद कर लौटते समय पट्टी कोतवाली क्षेत्र के डेढुवा के करीब बाइक सवार बदमाशों ने सामने से गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश बाइक की डिग्गी से जेवरात व रुपयों से भरा थैला लूटकर भाग निकले। इस घटना से जिले भर के व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में ही पोस्टमार्टम के बाद परिवार व करीबी शव लेकर घर पहुंचे। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने गंगा प्रसाद के शव को पट्टी कस्बे की मुख्य सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। लोग सीएम को मौके पर बुलाने, हत्यारों की गिरफ्तारी, 50 लाख की आर्थिक मदद, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और शस्त्र लाइसेंस की मांग करने लगे।

आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार में जुलूस निकालकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। बैंक, दुकान समेत अन्य संस्थानों को बंद करा दिया। बाईपास पुल पर बैरीकेडिंग कर आवागमन बंद कर दिया। ढकवा बाईपास की ओर से वाहनों के आने जाने का रास्ता बंद कर दिया। इससे बाजार की ओर कोई भी वाहन नहीं आ सका। देखते ही देखते ढकवा रोड, देवसरा मार्ग और उड़ैयाडीह मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई।

जाम की खबर मिलने पर जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही, पुलिस अधीक्षक एस आनंद मौके पर पहुंचे। अफसरों ने आक्रोशित व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। लोग अफसरों की मौजूदगी में पुलिस को खरीखोटी सुनाते हुए नारेबाजी करने लगे। जिस पर दोनों कुछ दूरी पर आकर बैठ गए। व्यापारी सीएम को बुलाने की जिद करने लगे। दोपहर करीब डेढ़ बजे कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह मौके पर पहुंचे।


व्यापारियों से बातचीत के बाद कहा कि मृतक के परिजनों को बीस लाख की मदद शासन से दिलाएंगे। जिला प्रशासन हर संभव मदद करेगा। वह नौकरी के बारे में आदर्श आचार संहिता हटने के बाद सीएम से बात करेंगे। मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारी जाम समाप्त कर शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed