फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   anganbadi protest for increasing salary

थाली बजाकर कहा बढ़ाया जाए मानदेय

Tue, 06 Sep 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Tue, 06 Sep 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
anganbadi protest for increasing salary
न्यूज
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मंगलवार को थाली बजाकर मानदेय बढ़ाने की मांग की। कचहरी में धरना-प्रदर्शन करने वाली कार्यकत्रियों ने अंबेडकर चौराहे पर पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर भी गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन


महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के  बैनर तले कचहरी में हुए धरना-प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष माधुरी सिंह ने कहा कि 40 वर्षो से संघर्ष कर रही कार्यकत्रियों का सरकार शोषण कर रही है। पोलियो, कुपोषण को जड़ से समाप्त करने में अहम भू्मिका निभानी वाली कार्यकत्रियों के मानदेय में इजाफा नहीं किकार्यकत्रियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने मानक तैयार किया है कि संविदा और ठेका मजदूरों को कम से कम 10,000 और अधिक से अधिक 21,000 रुपये मानदेय दिया जाय। मगर कार्यकत्रियों को दिहाड़ी मजदूरों से भी कम मानदेय दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कार्यकत्रियों को तृतीय श्रेणी और सहायिकाओं को चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग की गई है। इस मौके  पर सुषमा सिंह, संजू गुप्ता, शीला श्रीवास्तव, मंजुला मिश्रा, राकेश चौरसिया, रेखा शुक्ला, कंचन सिंह, सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed