फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Anarchists demolished the boundary wall of the school

Pratapgarh News: विद्यालय की चहारदीवारी अराजकतत्वों ने गिराई

Thu, 28 Dec 2023 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 28 Dec 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Anarchists demolished the boundary wall of the school
आसपुर देवसरा के प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में अराजकतत्वों द्वारा गिरायी गई निर्माणाधीन दीवार। सं
प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में निर्माणाधीन चहारदीवारी मंगलवार की रात अराजकतत्वों ने गिरा दी। बुधवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापक अरुण कुमार मिश्रा और अन्य शिक्षकों को हुई। आधे से ज्यादा बन चुकी चहारदीवारी गिराने से प्रधानाध्यापक अरुण कुमार मिश्रा और अन्य शिक्षक परेशान हैं। लोगों से पूछताछ के बाद प्रधानाध्यापक ने विभाग के अधिकारियों और पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन





भूमि विवाद में मारपीट, डीएम से शिकायत
क्षेत्र के टीबीपुर निवासी सुनीता वर्मा का आरोप है कि उसकी जेठानी भूमि विवाद की वजह से उनके घर का ताला तोड़ने लगीं। घटना 24 दिसंबर की है। मना करने पर बाहरी लोगों के साथ उन्होंने उन्हें ही नहीं परिवार के अन्य लोगों की पिटाई कर दी। पुलिस ने शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने घर वालों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम से शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

........





पूरेबाबू गांव में जरूरतमंदों को दिए कंबल
पंडित राज नारायण पांडे चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पूरे गांव में बुधवार को जरूरतमंदों को कंबल दिए गए। ट्रस्ट तथा तथा स्वर्गीय कैलाशपति देवी राज नारायण पांडे की स्मृति में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम को शिव प्रकाश मिश्रा सेनानी, तहसीलदार मनोज राय ,पट्टी नगर अध्यक्ष अशोक जायसवाल, रामनारायण इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक विजयंत शर्मा, भगवान दास आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर अशोक राज नारायण पांडे ,विनोद राज नारायण पांडे, विनोद पांडे, रामचरित्र वर्मा, श्यामशंकर दुबे, वैभव, वरुण उर्फ बंटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन







ससुराल में महिला की पिटाई, शिकायत
क्षेत्र के गजरिया निवासी मालती देवी पत्नी राकेश ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर ससुरालियों पर दहेज के लिए पीटने का आरोप लगाया है। मालती का आरोप है कि उसकी शादी नौ वर्ष पूर्व हुई थी। पिता ने दहेज भी दिया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालीजन उसे प्रताड़ित कर पीटने लगे। आरोप है कि बुधवार की दोपहर ससुराल में उसे और बच्चों की पिटाई की गई। बचाव करने मायके से मां आईं तो उन्हें भी पीटा गया। भुक्तभोगी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed