फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   An old woman sitting in front of the house was killed by a neighbor by stabbing her with a knife.

Pratapgarh News: घर के सामने बैठी वृद्धा को पड़ोसी ने चाकू से गोदकर मार डाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
An old woman sitting in front of the house was killed by a neighbor by stabbing her with a knife.
घर के सामने बैठी बुजुर्ग महिला की सोमवार शाम पड़ोसी युवक ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। वृद्धा के घरवालों ने किसी रंजिश से इन्कार किया है। आरोपी ने भी अभी तक कुछ नहीं कुबूला। पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के काजीपुर कुसेमर गांव निवासी गुलाब कली (70) शाम अपने घर के सामने बैठी थीं। पोती कविता भी वहीं थी। तभी सामने रहने वाला गोविंद उनके पास पहुंचा और अचानक कमर से चाकू निकालकर उन हमला कर दिया। पीठ व पेट पर कई प्रहार किए। गुलाब कली लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं। वह भी चीखीं और पोती ने भी शोर मचाया।
विज्ञापन

आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में उन्हें सीएचसी कुंडा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका गुलाब कली के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा देवानंद सिंह घर पर ही रहकर खेती करता है। छोटा बेटा धर्मेंद्र सिंह चंडीगढ़ में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। मां की हत्या की खबर सुनकर वह घर के लिए निकला है। संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। हत्या का कारण का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्धा को देखकर अक्सर गाली देता था आरोपी
मृतका व हत्यारोपी के परिवार के बीच कोई रंजिश की बात सामने नहीं आई है। चार दिन पहले आरोपी की मां बेहन डालने के लिए गुलाब कली से धान ले गई थी। इतना जरूर है कि गुलाब कली को देखकर कभी-कभार आरोपी गाली देने लगता था। इसकी शिकायत मृतका ने आरोपी की मां से की था। बताया जा रहा है कि आरोपी गोविंद की हरकत से परेशान होकर करीब एक वर्ष पहले उसकी पत्नी ने छोड़ दिया था। आरोपी तीन भाई हैं। पिता नेत्रहीन हैं। मां 75 साल की बुजुर्ग हैं। दो बेटे मजदूरी कर अपने परिवार का खर्च चलाते हैं। मृतका के बेटे देवानंद से कुछ साल पहले आरोपी ने हाथापाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed