फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   An old man returning from Bhandara was run over by an unknown vehicle, death

Pratapgarh News: भंडारे से लौट रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Sun, 11 Jun 2023 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 11 Jun 2023 01:31 AM IST
सार

सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे रूप निवासी संतलाल वर्मा (70) शुक्रवार को लीलापुर थाना क्षेत्र के डांडी में आयोजित भंडारे में शामिल होने गया था। वह रात में साइकिल से अपने घर जा रहा था।

विज्ञापन
An old man returning from Bhandara was run over by an unknown vehicle, death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भंडारा से घर जा रहा साइकिल सवार वृद्ध की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में सांसे थम गईं। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। मृतक के बेटे के सूरत से आने के बाद परिजन अंतिम संस्कार करने की बात रह रहे हैं।

विज्ञापन


सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे रूप निवासी संतलाल वर्मा (70) शुक्रवार को लीलापुर थाना क्षेत्र के डांडी में आयोजित भंडारे में शामिल होने गया था। वह रात में साइकिल से अपने घर जा रहा था। रास्ते में सगरा सुंदरपुर बाजार के समीप लखनऊ-वाराणसी हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के प्रयागराज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए। शव घर पहुंचने पर पत्नी राजकली समेत परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक का बेटा रामलाल कामकाज के सिलसिले में सूरत में रहता है। उसके आने के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की बात कह रहे हैं। लीलापुर एसओ सुभाष यादव ने बताया कि हादसे के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़, मारपीट में आरोपी पर मुकदमा

किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी युवक पर केस दर्ज किया गया है। उदयपुर के एक गंाव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती छह जून को उसकी सत्रह वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। मौका देख गांव का गोविंद सरोज उसके घर घुस गया और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के साथ हाथपाई की। शिकायत पर पुलिस ने जांच कर केस दर्ज कर लिया है।

रंजिश की वजह से मारपीट में चार के खिलाफ मुकदमा
रंजिश के हुई चलते मारपीट में चार के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। उदयपुर के मंगापुर बुद्धि का पुरवा निवासी केश कुमारी ने शनिवार को थाने पर दी गई तहरीर में कहा है कि रंजिश के चलते गांव के रामसुमेर, महेश, महिमा व ममता ने घर में घुसकर उसको लाठी डंडे से मारापीटा। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।

अज्ञात वाहन की टक्कर में ससुराल जा रहा युवक घायल

रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली के गणेशगंज निवासी गोपी पटेल (25) रोडवेज बस से रानीगंज कैथौला में उतरने के बाद पैदल ही अपने ससुराल झलिहा जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। रानीगंज चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले आए। यहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed