{"_id":"66226fdb9465763ef80386b2","slug":"an-old-man-dies-after-fighting-with-sticks-between-the-families-of-brother-and-sister-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-115716-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: भाई-बहन के परिवार के बीच चले लाठी-डंडे, वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: भाई-बहन के परिवार के बीच चले लाठी-डंडे, वृद्ध की मौत
Fri, 19 Apr 2024 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 19 Apr 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
मृतक नज्में हसन। फाइल फोटो
भाई-बहन के परिवारों के बीच चले लाठी-डंडे, वृद्ध की मौत
- रानीगंज के परसरामपुर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो-16
रानीगंज। जमीन के विवाद को लेकर भाई और बहन के परिवारों के बीच जमकर लाठी- डंडे चले। मारपीट में घायल वृद्ध की प्रयागराज के एसआरएन में शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रानीगंज थाना क्षेत्र के परसरामपुर निवासी नज्में हसन (65) के पड़ोस में उनकी बहन नसीमा बानो का घर है। दोनों परिवार के बीच जमीन को लेकर तीन साल से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष एक दूसरे पर ईट-पत्थर और लाठी-डंडा लेकर हमलावर हो गए। मारपीट में एक पक्ष से नज्में हसन और उनका भतीजा हमजा घायल हो गया। वहीं, दूसरे पक्ष से नसीमा बानो की बेटियां उमैरा बानो, वहीदा बानो, रशीदा बानो घायल हो गईं। घायल इलाज के लिए रानीगंज ट्रामा सेंटर आए। यहां चिकित्सकों ने नज्में हसन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। जहां शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
...............
नकली नोट के साथ युवक को पुलिस ने पकड़ा
रानीगंज। शेखुपुर निवासी साहिल पिकअप वाहन चलाता है। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे वह पिकअप वाहन में डीजल भराने के लिए रानीगंज बाजार की एक पेट्रोल टंकी पर पहुंचा। डीजल भरवाने के बाद उसने 500 रुपये कर्मचारी को दिए। नकली नोट देख कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
...............
पुलिस ने बरामद किया फोन
कोहंडौर। लीलापुर थाना क्षेत्र के तेलियाही निवासी सुनील वर्मा बृहस्पतिवार को मदाफरपुर बारात कार्यक्रम में आया था। बरात के दौरान उसका एप्पल का फोन गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोन बरामद कर युवक को सौंप दिया। संवाद