Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Amla orchard area expanded by 1,200 hectares over five years

Pratapgarh News: पांच वर्ष में 1200 हेक्टेयर बढ़ा आंवले के बागान का दायरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Amla orchard area expanded by 1,200 hectares over five years
बाग में पेड़ो से लगे आंवला फल। संवाद
बेल्हा के गुणकारी आंवले की धमक देश और विदेश में है। साथ ही आंवले का रकबा बीते पांच वर्ष में करीब 1200 हेक्टेयर बढ़ा है। पैदावार और उत्पादों की भी डिमांड बढ़ी है। एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) में इसे शामिल किया गया है।
विज्ञापन

आंवले से कैंडी, मुरब्बा, चटनी, पूर्ण, आंवला जूस, बर्फी सहित कई उत्पाद बनाए जाते हैं। बीते कुछ वर्षों में आंवले के उत्पादों की डिमांड बढ़ी है। करीब 400 से अधिक छोटी व बड़ी इकाइयां हैं। वह आंवले का उत्पाद बनाती हैं। जिन्हें कनाडा, सऊदी अरब और तंजानिया, माॅरीशस, यूके सहित देशों में भेजा जाता है।
विज्ञापन

उद्यान विभाग के आंकड़े के अनुसार, वर्ष 2021 में आंवले का दायरा 7194 हेक्टेयर था। 2022 में बढ़कर 7242 हुआ। वर्ष 2023 में 7606 हेक्टेयर दर्ज किया गया। वर्ष 2024 में 7886 और वर्ष 2025 में दायरा बढ़कर 8395 हेक्टेयर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि किसानों को आंवले की खेती के लिए प्रेरित किया जाता है। इसी का नतीजा है कि बागान बढ़े हैं। किसानों को आंवले के अच्छे दाम मिल रहे हैं।
----
एक नजर उत्पादन पर
वर्ष 2021 में 50,502 मिट्रिक टन
वर्ष 2022 में 55,035 मिट्रिक टन
वर्ष 2023 में 63,890 मिट्रिक टन
वर्ष 2024 में 67,082 मिट्रिक टन
वर्ष 2025 में 80,849 मिट्रिक टन
----
किसानों से बातचीत
पहले से आंवला उत्पादों की मांग बढ़ी है। बाहर की कंपनियां भी आ रही हैं। आंवला किसानों से सीधा संपर्क करती हैं। व्यापारी भी आ रहे हैं। खेत में ही किसानों को आंवले के दाम मिल रहे हैं। - देवनारायण यादव, बासूपुर

---
आंवले के विक्रय को लेकर अब परेशानी नहीं होती है। जिले में कई इकाइयां हैं। जो आंवला उत्पाद बनाती हैं। इसके अलावा बाहर के व्यापारी भी आते हैं। पहले डिमांड भी कम थी, अब इसकी मांग बढ़ी है। - राघवराम पांडेय, सराय भनई
----

बाग में पेड़ो से लगे आंवला फल। संवाद

बाग में पेड़ो से लगे आंवला फल। संवाद

बाग में पेड़ो से लगे आंवला फल। संवाद

बाग में पेड़ो से लगे आंवला फल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed