फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Amit Shah blamed BJP's history: Pramod

अमित शाह ने कलंकित किया भाजपा का इतिहास : प्रमोद

Sat, 07 Apr 2018 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 07 Apr 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah blamed BJP's history: Pramod
प्रमोद तिवारी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि मोदी सरकार ने चार साल में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को बढ़ावा दिया है। विदेशों से काला धन तो आया नहीं, उल्टे बैंकों मे जाम जनता का सफेद धन लेकर भी घोटालेबाज फरार हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पार्टियों के संभावित गठबंधन को सांप-नेवला-बिल्ली का गठबंधन बताने के सवाल पर कहा कि शाह ने भाजपा के इतिहास को कलंकित किया है। पार्टियों के बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इस तरह का स्तरहीन, घटिया बयान भाजपा के अध्यक्ष पद की गरिमा के विपरीत है। इसकी निंदा की जानी चाहिए।
विज्ञापन


शनिवार को शहर के शैल-श्याम में पत्रकारों से बात करते हुए वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने प्रत्येक वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का दावा किया था। इस हिसाब से अब तक आठ करोड़ लोगों को रोजगार मिलना चाहिए, लेकिन हाल ही में एक मैगजीन के सर्वे में यह बात सामने आई है कि भारत बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मामले में एशिया में पहले नंबर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश का ईमानदार उद्योगपति बाजार की मंदी से परेशान है। सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चला रही है और देश में महिलाओं के साथ लगातार बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। मोदी सरकार ने पहले लोगों को धर्म के नाम पर बांटा, अब जाति और समाज के नाम पर बांट रही है। केंद्र सरकार घोटालों की सरकार बन गई है। राफेल युद्धक विमान डील चालीस हजार करोड़ का घोटाला किया गया है।

बैंकों द्वारा दो लाख करोड़ से अधिक की रकम बट्टे खाते में डालकर बड़े बकाएदारों को लाभ पहुंचाने का घोटाला किया गया है। आईसीआईसीआई बैंक की एमडी चंदा कोचर और उनके परिवार द्वारा लगभग तीन हजार करोड़ का घोटाला किया गया। यह सरकार लीकेज सरकार बन गई है। हर चीज लीक हो रही है।


उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 68.33 प्रति बैलर होने के बावजूद बाजार में पेट्रोल 74 रुपये लीटर बिक रहा है। कांग्रेस की सरकार में पेट्रोल की कीमत कभी भी 70 रुपये के ऊपर नहीं गई। इस मौके पर प्रदेश महासचिव श्यामकिशोर शुक्ल, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed