फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Amidst tight security, 54.21 percent votes were cast in

Pratapgarh News: कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत उपचुनाव में पड़े 54.21 फीसदी मत

Wed, 07 Aug 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 07 Aug 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Amidst tight security, 54.21 percent votes were cast in
जनपद में कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में 54.21 फीसदी मत पड़े। मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाताओं की भीड़ मतदान करने पहुंची। पुलिस की सख्ती के चलते मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। अफसर लगातार मतदान केंद्रों का चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन

बाबागंज विकासखंड के तीन ग्राम प्रधानों के लिए मत पड़े। ग्राम पंचायत मालाधर छत्ता में 1,433 मत पड़े। कोड़रखुर्द में 8,43 मतदाताओं ने मतदान किया और सराय गोपाल में 1,388 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

लक्ष्मणपुर विकास खंड के इटौरी में प्रधान पद के लिए 8,29 मत पड़े। सगरासुंदरपुर के 15 नंबर वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 188 मत पड़े। विकास खंड शिवगढ़ के जयरामपुर में प्रधान पद के लिए 1,577 मतदाताओं ने मतदान किया। लालगंज विकासखंड के जगन्नाथपुर के ग्राम प्रधान के लिए 1,225 मत पड़े। मतदान के दौरान एसडीम शैलेंद्र वर्मा और सीओ रामसूरत सोनकर फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। मानधाता विकास खंड के तरौल में प्रधान पद के लिए 1,856 और वैशपुर में 7,32 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालाकांकर विकासखंड में अंतामऊ में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 7,97 मतदाताओं ने वोट डाले। शाम करीब पांच बजे मतदान समाप्त होने पर पुलिसकर्मियों की निगरानी में विकासखंड कार्यालय के स्ट्रॉन्ग रूम में मतपेटिका जमा कराई गई। स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।



प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल, कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
जिले में मंगलवार को पंचायत उपचुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिका में बंद हो गए। बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। मतगणना कराने वाले कर्मचारियों को अफीम कोठी में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर एआरपी धर्मेंद्र ओझा एवं अशोक शुक्ला ने प्रशिक्षण दिया। मतगणना के दौरान कर्मियों के मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed