फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Amar Ujala brunette came to honor the house

सम्मानित करने श्यामा के घर पहुंचा अमर उजाला

Sun, 01 Feb 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 01 Feb 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala brunette came to honor the house
ट्रेन हादसे को बचाने वाली श्यामा देवी पटेल के साहस और सूझबूझ का सम्मान करने अमर उजाला की टीम रविवार को उसके घर पूरेचंदू गांव पहुंची। श्यामा ने किस तरह से हादसे को रोका इस बारे में अमर उजाला  को विस्तार से बताया। कहा कि वह इस कार्य को करके काफी सुकून महसूस कर रही है। श्यामा की इच्छा है कि समाज की सभी महिलाएं मुसीबत में फंसे लोगों की मदद कर मिसाल कायम करें।
विज्ञापन


 बताया कि समाजिक कार्यों में वह बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। गांव व पड़ोस में अगर कोई परेशान होता है तो वह उसकी मदद को तत्पर रहती हैं। एक प्रश्न के उत्तर में श्यामा देवी ने कहाकि वह सिर्फ इतना जानती थी कि लाल रंग गाड़ी रोकने के लिए होता है। बस यही शनिवार को काम आ गया। बताया कि जब उसने गाड़ी आने की आवाज सुनी तो कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करे। मगर अचानक लाल रंग और गाड़ी रोकने की बात याद आई। इस अवसर पर उनको अमर उजाला की तरफ से प्रशस्ति पत्र व शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके पति श्री राम पटेल, बीडीसी सदस्य बृजेश दूबे व ग्रामीणों ने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed