{"_id":"5856d1194f1c1bac60c06197","slug":"allahabad-pratapg-highway-fourlane","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़-इलाहाबाद हाईवे होगा फोर लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़-इलाहाबाद हाईवे होगा फोर लेन
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
Updated Sun, 18 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
धुंध की चादर.. अलीगढ़ दिल्ली नेशनल हाईवे नंबर 91 पर
- फोटो : amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सड़क मार्ग से अब इलाहाबाद से प्रतापगढ़ का सफर पहले से ज्यादा आसान होगा। केंद्र सरकार के परिवहन मंत्रालय ने इस राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर लेन का करने का निर्णय लिया है। इसका शिलान्यास करने के लिए 20 दिसंबर को केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इलाहाबाद पहुंच रहे है। इस दौरान नितिन गडकरी फाफामऊ में गंगा नदी पर छह लेन के नये पुल का भी शिलान्यास करेंगे। चर्चा है कि नितिन गडकरी 20 दिसंबर को इलाहाबाद को कुछ और सौगातें भी दे सकते हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 96 इलाहाबाद-प्रतापगढ़ में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए काफी समय से इसे फोर लेन करने की मांग की जा रही थी। फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य की पहल पर लोगों की यह मुराद मोदी सरकार अब पूरी करने जा रही है। परिवहन मंत्रालय की ओर से इलाहाबाद बाई पास से प्रतापगढ़ तक नेशनल हाइवे संख्या 96 को फोर लेन करने का निर्णय लिया है। इसमें 599.34 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके तहत प्रतापगढ़ में फोर लेन का एक बाईपास भी बनेगा। इसके अलावा 300 करोड़ रुपये की लागत से फाफामऊ में गंगा पर छह लेन के पुल का भी शिलान्यास मंगलवार 20 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी केपी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे। नितिन गडकरी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 इलाहाबाद-रीवा के उत्तर प्रदेश में पड़ने वाले हिस्से को भी फोर लेन बनाने की परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे। चर्चा इस बात की भी है कि इलाहाबाद में आउटर रिंग रोड, इनर रिंग रोड और दारागंज में गंगा पर आठ लेन के नये पुल के निर्माण को लेकर भी गडकरी ऐलान कर सकते हैं। 20 दिसंबर को ही नितिन गडकरी अंबेडकरनगर में वाराणसी टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग सेक्शन में घाघरा नदी पर 611.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल और 21 दिसंबर को फैजाबाद-जगदीशपुर सड़क को फोर लेन करने का शिलान्यास करेंगे।