फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   All efforts for six thousand rupees job, disillusioned in three months

छह हजार रुपये नौकरी के लिए किए सभी जतन, तीन माह में मोहभंग

Mon, 21 Feb 2022 01:44 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
All efforts for six thousand rupees job, disillusioned in three months
All efforts for six thousand rupees job, disillusioned in three months
छह हजार रुपये की नौकरी के लिए पूरी ताकत लगाने वाले पंचायत सहायकों का अब मोहभंग हो रहा है। ग्राम पंचायतों में तैनाती पाने के बाद उन्हें न तो काम मिल रहा है और न ही मानदेय का भुगतान किया जा रहा है। प्रधानों की चाकरी करने से हाथ खड़ा करने वाले पंचायत सहायक अब दूसरी नौकरी की तलाश रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के 1193 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की भर्ती के लिए विज्ञापन निकला, तो बीटेक, पॉलीटेक्निक के साथ ही ब़ीए, एमए करने वाले आवेदन करने के लिए पहुंच गए। गांव के वे युवा जो प्रयागराज और लखनऊ में रहकर तैयारी कर रहे थे, वे पंचायत सहायक की नौकरी करने के लिए गांव में आ गए। वह नेताओं और अफसरों से नौकरी दिलाने के लिए गिडगिड़ाते रहे। दरअसल में तैयारी करने वाले युवा यह सोच रहे थे कि गांव में नौकरी मिलेगी और छह हजार रुपये हर माह मिलेंगे।
विज्ञापन

इससे घर का काम भी होगा और नौकरी भी चलती रहेगी। नवंबर माह में तैनाती होने पर जब ग्राम पंचायत में पहुंचे तो पता चला कि उनके लिए कोई कार्य ही नहीं है। पंचायत सहायक की तैनाती गांव के ही व्यक्ति की हुई है, इससे प्रधान भी अपनी पोल खुलने की डर से उनसे कोई कार्य लेना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर ग्राम पंचायतों ने मानदेय का भुगतान करने से हाथ खड़ा कर दिया है। जो रुपये ग्राम पंचायतों को मिले हैं, उससे वह नाली, खडंजा बनवाने में लगे हुए हैं। ऐसे में पंचायत सहायकों का नौकरी से मोहभंग हो रहा है। अब वह शहर में जाकर तैयारी करने की योजना बना रहे हैं।
कंप्यूटर खरीदने के लिए मिले हैं 1.85 लाख
जिले की सभी ग्राम पंचायतों को कंप्यूटर उपकरण और फर्नीचर खरीदने के लिए 1.85 लाख रुपये मिले हैं। प्रधानों ने जो कंप्यूटर खरीदा, उसे पंचायत भवन में रखने के बजाय अपने घरों में रखे हुए हैं। जबकि यह उपकरण पंचायत सहायकों के लिए ही खरीदे जा रहे हैं।

जिले में तैनात पंचायत सहायकों को मानदेय भुगतान करने के लिए सभी सचिवों को निर्देश दिया गया है। ग्राम पंचायतों में जो धनराशि उपलब्ध है, उसमें से भुगतान करना है। रविशंकर द्विवेदी, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed