फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Akhilesh, threatened by Kunda, will not remain anywhere after Chokdi Baba's departure

ठोकीदार बाबा के जाने के बाद कहीं के नहीं रहेंगे कुंडा के धमकीदार : अखिलेश

Fri, 03 May 2019 12:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh, threatened by Kunda, will not remain anywhere after Chokdi Baba's departure
AKHILESH

कुंडा इलाके के छेऊंगा बूढ़ेपुर में गुरुवार को सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज के समर्थन में आयोजित जनसभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नाम लिए बगैर जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया पर करारा हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि चौकीदार और ठोकीदार बाबा के साथ ही कुंडा के धमकीदार भी आए हैं।

विज्ञापन


ठोकीदार बाबा के जाने के बाद कुंडा के धमकीदार कहीं के नहीं रहेंगे। गरीबों को धमकाना छोड़ दीजिए, लडना है तो सीधे मुझसे लड़िए। कुछ दिनों बाद बाबा मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। इसके बाद धमकीदार का कोई साथी नहीं होगा। हमें तो इंतजार है कि कब सीएम उन्हें मंत्री बनाएंगे। सपा ने एहसान करते हुए आपको मंत्री बनाया था। अब चाहे जितना राजनीतिक नुकसान उठाना पड़े, सपा के दरवाजे नहीं खुलेंगे।  
विज्ञापन



अखिलेश ने कहा कि इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम किसी ने किया है तो सपा ने किया है। हमने जाते-जाते 300 करोड़ की सडक़ दे दी थी। कृपालु बाबा के मनगढ़ में प्रधानमंत्री सडक़ का हाल बेहाल था। वहां की सड़क अब देख लीजिएगा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चौकीदार तो जाने वाले हैं। ठोकीदार भी जाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि ठोकीदार की नीतियों के चलते पुलिस लोगों को परेशान कर रही है और कहीं जनता ज्यादा हो जाती है तो पुलिस भी ठोकीदार की नीतियों का शिकार हो जाती है। राजाभैया का नाम लिए बिना कहा कि लोकतंत्र में कोई राजा नहीं है। कहा था राज्यसभा चुनाव में वोट देंगे, लेकिन नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed