{"_id":"57acc0704f1c1bee07ee511a","slug":"ajit-nagar-ki-problms","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीत नगर में बिजली के तारों का मकड़जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीत नगर में बिजली के तारों का मकड़जाल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
नगर पालिका के नौ नंबर वार्ड अजित नगर का भी बुरा हाल है। अर्बन हेल्थ पोस्ट में मरीजों का इलाज करने के लिए लेडी डाक्टर नहीं आतीं। स्टाफ नर्स व आया ही महिलाओं का प्रसव कराती हैं। मोहल्ले में बिजली के तारों के मकड़जाल से शहरियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिकायत पर शिकायत के बाद भी नागरिकों को राहत नहीं मिल पा रही। नगर पालिका के नौ नंबर वार्ड अजीत नगर में चेयरमैन हरि प्रताप सिंह का आवास भी पड़ता है। शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने एक दशक पूर्व मोहल्ले में अर्बन हेल्थ पोस्ट खोला। जहां महिला मरीजों के 24 घंटे इलाज की व्यवस्था की गई थी। लेडी डाक्टर की तैनाती के साथ ही स्टाफ नर्स, आया, स्वीपर भी तैनात थे।
करीब तीन साल पहले तक डाक्टर हेल्थ सेंटर पर बैठतीं थीं। महिला मरीजों का इलाज करने के साथ ही गर्भवती महिलाओं का प्रसव भी करातीं थीं। इस बीच लेडी डाक्टरों ने वहां बैठना ही बंद कर दिया। इसके लिए सीएमओ से कई बार लिखित शिकायत मोहल्ले के लोगों के साथ ही सभासद ने भी दी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हेल्थ पोस्ट पर तैनात स्टाफ नर्स व आया ही गर्भवती महिलाओं का प्रसव करातीं हैं। दिक्कत होने पर मरीजों को अस्पताल भेज दिया जाता है। इसके अलावा मोहल्ले में बिजली के लटकते पोल से खतरा बना हुआ है। बिजली के तारों का मकड़जाल के अलावा वार्ड के पश्चिमी छोर पर बसी बस्ती में बिजली के पोल तक नहीं गाड़े गए हैं। मुख्य मार्गों पर साफ-सफाई तो नजर आई, लेकिन गलियों में कूड़ा-करकट देखने को मिला। शिकायत करने के बाद भी शहरियों को राहत नहीं मिल सकी।