फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ajit and Pankaj Singh's friendship was like Jai-Veeru

जय-वीरू की तरह थी अजीत व पंकज सिंह की दोस्ती

Sun, 31 Jan 2021 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ajit and Pankaj Singh's friendship was like Jai-Veeru
शहर के शिवजीपुरम स्थित अजीत सिंह के घर जुटे लोग। - फोटो : PRATAPGARH
कन्नौज में हुए हादसे में जिले के जय-वीरू कहलाने वाले दो दोस्त एक साथ दुनिया से विदा हो गए। उनकी दोस्ती की लोग मिसाल देते थे। दोनों की एक साथ मौत की खबर से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। देर रात दोनों दोस्तों का शव पैतृक घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कन्नौज के सौरिख में शुक्रवार रात करीब तीन बजे कोहरे के चलते सामने जा रहे ट्रक में कार घुस गई। जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। मौत की आगोश में समाने वाले जिले के अजीत सिंह (35) पुत्र राजकुमार सिंह निवासी शिवजीपुरम नगर कोतवाली और पंकज सिंह पुत्र महेंद्र बहादुर सिंह निवासी शिवनगर कालोनी भंगवा नगर कोतवाली भी थे।
विज्ञापन

उनके साथ कार में सवार मनीष वर्मा की भी मौत हो गई। जबकि लखनऊ के रहने वाले कंचन सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। अजीत व पंकज सिंह के बीच गहरी दोस्ती थी। हादसे में उनकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। जानकारी के बाद परिजन मौके लिए रवाना हो गए। देर रात दोनों का शव लेकर परिजन बेल्हा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक अजीत के शव को परिजन पैतृक गांव कतरौली थाना फतनपुर ले गए। जबकि पंकज सिंह का शव उनके पैतृक गांव लालगंज कोतवाली के कटैया पहुंचा। शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। हर किसी के मुंह से यही निकल रहा था कि अजीत सिंह व पंकज सिंह एक साथ एंथोनी कालेज से पढ़ाई शुरू किए थे। कई कंपनियों में नौकरी भी एक साथ की। प्रापर्टी का कारोबार भी साथ करते थे। अब एक साथ दुनिया भी छोड़ दी।
दो बेटियों के सिर से छिन गया पिता का साया
हादसे में मरे नगर कोतवाली के शिवजीपुरम निवासी अजीत सिंह के घर में पत्नी वीना के अलावा तीन साल की बेटी आयशा सिंह व दो साल की बेटी एरा सिंह हैं। मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया छिन गया।
बेटी संभावी को लिपटाकर रोते रहे पंकज के परिजन
नगर कोतवाली के शिवनगर कालोनी भंगवा के रहने वाले सीएमओ कार्यालय के पूर्व स्टेनो महेंद्र प्रताप सिंह के मझले बेटे पंकज सिंह की शादी प्रीति सिंह के साथ हुई थी। पंकज की दो साल की बेटी संभावी है। शनिवार को परिवार के लोगों से पहले घटना छिपाकर रखी गई। शहर स्थित मकान पर ताला लटक रहा था। परिजन सुबह ही कटैया चले गए थे। पंकज की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार के लोग संभावी को लिपटाकर रोते रहे।

डायमंड ग्रुप के नाम से खड़ा किया था कारोबार
कन्नौज में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले अजीत सिंह व पंकज सिंह ने पहले एक साथ कई कंपनियों में काम किया। बाद में दोनों ने लखनऊ पहुंचकर अपना कारोबार खड़ा करने की ठान ली। दोनों ने कुछ साथियों के साथ मिलकर डायमंड ग्रुप खड़ा किया। चार दिन पहले गोसाईगंज में एक साइट लांच की थी। दूसरी साइट लांच करने के लिए कुछ लोगों से व्यवसाय के सिलसिले में मिलने दिल्ली गए थे।

नगर कोतवाली के पूरे नरसिंहभान में सडक हादसे में मृत पंकज सिंह के घर बंद ताला।

नगर कोतवाली के पूरे नरसिंहभान में सडक हादसे में मृत पंकज सिंह के घर बंद ताला।- फोटो : PRATAPGARH

कन्नौज सड़क हादसे में मृत पंकज सिंह व अजीत सिंह। फाइल फोटो

कन्नौज सड़क हादसे में मृत पंकज सिंह व अजीत सिंह। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed