{"_id":"655f76a7cc072678e70b64f6","slug":"air-pollution-level-increased-again-after-diwali-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-7907-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दिवाली के बाद फिर बढ़ा वायु प्रदूषण का स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दिवाली के बाद फिर बढ़ा वायु प्रदूषण का स्तर
Thu, 23 Nov 2023 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 23 Nov 2023 09:28 PM IST
विज्ञापन
जिले में दिवाली के बाद एक बार फिर से वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 185 दर्ज किया गया। सुबह तथा शाम के समय धुंध का असर साफ दिख रहा है, जो प्रदूषण के खराब स्तर को दर्शाता है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिनभर धूप निकली रही।
दिवाली पर दागे गए पटाखों से निकले घुएं से प्रदूषण का स्तर 196 तक पहुंच गया था। जब प्रदूषण का स्तर कम हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। इधर, जिले की हवा फिर से लगातार प्रदूषित हो गई है। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण की वजह से अस्पताल में आंख, नाक व सांस के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। लोग आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत आदि समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं।
सुबह घूमने वाले दहिलामऊ के रमेश कुमार, छत्ता का पुरवा के ऐनुल हसन को धुंध की वजह से सांस लेने में दिक्कत हुई तो उन्होंने घूमना बंद कर दिया। धुंध की वजह से अब लोग सुबह घूमने से बचने लगे हैं। खास बात यह है कि वायु प्रदूषण खराब होने से बचाने के लिए किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए प्रचार प्रसार के साथ ही जुर्माना भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद भी मानधाता, पट्टी, रानीगंज, कुंडा क्षेत्र में किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे। वहीं नगर पालिका के गाय घाट, पूरे केशवराय वार्ड, कोहड़ौर , रानीगंज, गड़वारा समेत अन्य नगर पंचायतों में खाली प्लॉट तथा सड़क किनारे डंप कूड़ा जलाया जा रहा है। इससे वायु प्रदूषण का स्तर दिनोंदिन खराब होता जा रहा है।
00
यह रही प्रदूषण की स्थिति
दिन एक्यूआई
शुक्रवार -172
शनिवार-172
रविवार-172
सोमवार-173
मंगलवार-184
बुधवार-183
बृहस्पतिवार- 185
--
जिले में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है, सांस के रोगी और आंख की परेशानियों को लेकर लोग पहुंच रहे हैं। लोगों को अगर गले में खराश आ रही है, तो नमक व गरम पानी से गरारा जरूर करें। आंख को ठंडे पानी से जरूर धोएं। मॉस्क का प्रयोग करें।
0 डाॅ.मनोज खत्री, फिजीशियन, मेडिकल कॉलेज