{"_id":"5fee441b8ebc3e3c9114b27a","slug":"after-receiving-the-call-details-of-the-student-s-mobile-the-police-are-tricked-long-talk-is-going-on-on-many-numbers-pratapgarh-news-ald2954934134","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र के मोबाइल की काल डिटेल मिलने के बाद चकराई पुलिस, कई नंबरों पर होती रहीं लंबी बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र के मोबाइल की काल डिटेल मिलने के बाद चकराई पुलिस, कई नंबरों पर होती रहीं लंबी बातें
विज्ञापन
छात्र की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी फतनपुर पुलिस मृतक के मोबाइल की काल डिटेल मिलने के बाद चकरा गई है। मोबाइल पर उसकी कई नंबरों पर लंबी बात हो रही थी। कुछ संदिग्ध लोग घरों से फरार हैं। पुलिस अब बातचीत करने वालों तक पहुंचने के लिए प्रयास कर रही है।
फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरेखड़गराय तिवारीपुर निवासी विनोद कुमार यादव उर्फ पिंटू पुत्र बृजलाल यादव सोमवार की शाम करीब सात बजे शौच के लिए घर से निकला था। काफी देर बाद वह नहीं लौटा। देर रात उसकी लाश घर से 300 मीटर दूर बाग में बांस के झुरमुटों के बीच मिली थी। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी।
बुधवार को पुलिस के आश्वासन पर शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार किया था। देर शाम मृतक छात्र के मोबाइल की काल डिटेल मिल गई। काल डिटेल खंगालने में जुटी पुलिस चकरा गई।
विज्ञापन
अभी तक परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत के बाद जिस पर शंका जताई जा रही थी, उसके अलावा भी कई लोगों से उसकी फोन पर लंबी बातें हो रही थीं। पुलिस उन नंबरों से बातचीत करने वालों तक पहुंचने के प्रयास में लगी हुई है।
सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि काल डिटेल मिल गई है। कुछ नंबरों से हत्यारोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपी उनकी गिरफ्त में होंगे।