फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   After declaring alive as dead, got the land registered in his name as a son

Pratapgarh News: जिंदा को मृत बताने के बाद बेटा बनकर अपने नाम दर्ज करा ली जमीन

Fri, 23 Jun 2023 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 23 Jun 2023 09:12 PM IST
विज्ञापन
After declaring alive as dead, got the land registered in his name as a son
जिंदा को मृत बताने के बाद बेटा बनकर अपने नाम दर्ज करा ली जमीन
विज्ञापन

- पट्टी तहसील क्षेत्र के आहोपुर गांव का मामला, तहसीलदार ने जांच कर कार्रवाई का दिया भरोसा



संवाद न्यूज एजेंसी



बेलखरनाथ धाम। पट्टी तहसील क्षेत्र के आहोपुर गांव के ननकू उर्फ नककऊ को वर्ष 2017 में कुछ लोगों ने क्षेत्रीय लेखपाल की मदद से उसे मृतक बताकर दो काल्पनिक पुत्रों के नाम पर जमीन का दस्तावेज तैयार कर दिया है। पीड़ित ननकू ने पट्टी तहसीलदार को शिकायत पत्र देकर बता है कि वह प्राथमिक विद्यालय का अध्यापक था। वह जीवित है, बावजूद इसके कुछ विरोधी उसे परेशान करने के लिए तरह-तरह का हथकंडा अपनाते रहते हैं। पीड़ित अपनी पुश्तैनी जमीन के दस्तावेजों की जांच समय पर नहीं कर सका, इस वजह से उसकी कुछ जमीन को दूसरे के नाम पर कूटरचित कर दर्ज कराई गई है। पीड़ित ने अपनी पुश्तैनी जमीन की खतौनी तहसील से हासिल की तो उसके होश उड़ गए। पता चला कि उसे मृतक बताकर उसके दो फर्जी पुत्रों के नाम पर भूमि अंकित हो गई है। तहसीलदार पट्टी मनोज कुमार राय ने पीड़ित की सुनवाई कर पूरे मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed