{"_id":"687a9821fc7f40555e031e56","slug":"after-a-dispute-with-her-husband-the-married-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-143880-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फंदे से लटक कर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फंदे से लटक कर दे दी जान
विज्ञापन
पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। इलाके के लाखीपुर कप्सा निवासी राम मूरत वर्मा की शादी दो वर्ष पूर्व काजल (22) निवासी बाबूगंज के साथ हुई थी। तीन जुलाई को काजल मौसी के घर जाने की बात कहकर घर से निकली और अपने किसी परिचित के साथ मुंबई चली गई।
13 जुलाई को लौटकर घर आई। बृहस्पतिवार की दोपहर काजल के पति राम मूरत व भाभी चारा काट रहे थे। इसी बीच पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया। इसके बाद काजल ने घर के अंदर साड़ी की रस्सी बनाकर पंखे के चुल्ले में फंदा लगाकर जान दे दी। घर वालों को जानकारी हुई तो वह घर में गए और उसे नीचे उतारकर जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ ले गए।
हालत गंभीर होने पर उसे स्वरूप रानी नेहरू प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन, रास्ते में ही विवाहिता ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर आए। सुबह घटना की जानकारी विवाहिता के मायकेवालों को दी गई। वहीं, सूचना पर तहसीलदार पवन सिंह, महिला एसआई अर्चना सिंह मौके पर पहुंची। एसआई अर्चना सिहं ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद में खुदकुशी करने का लग रहा है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।