{"_id":"61b39b77875ab52ef8482524","slug":"advocates-will-get-the-gift-of-e-library-in-the-new-year-pratapgarh-news-ald32238008","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में अधिवक्ताओं को मिलेगा ई- लाइब्रेरी का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में अधिवक्ताओं को मिलेगा ई- लाइब्रेरी का तोहफा
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ई लाइब्रेरी के लिए कम्प्यूटर लगाता इंजीनियर। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
कचहरी व दीवानी कोर्ट में वकालत करने आ रहे नए अधिवक्ताओं को कानून संबंधी जानकारी रखने के लिए अब मोटी किताबें पढ़ने से जल्द छुटकारा मिलने वाला है। जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन कार्यालय के सभागार में ई-लाइब्रेरी की स्थापना के लिए कंप्यूटर सहित अन्य उपकरण लगाए जा रहे हैं। नए साल में में ई-लाइब्रेरी की शुरुआत हो जाएगी।
कचहरी परिसर स्थित जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के कार्यालय में एक सभागार में ई-लाइब्रेरी को तैयार करने के लिए कंप्यूटर, इनवर्टर, प्रोजेक्टर के साथ एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है। ई-लाइब्रेरी की मदद से अधिवक्ताओं को रुलिंग, आनलॉइन कोर्ट का आदेश देखने, अलग-अलग कानूनों का अवलोकन करने में अधिवक्ताओं को सहूलियत मिलेगी। दरसअल, कचहरी व दीवानी में वर्तमान में लगभग तीन हजार अधिवक्ता वकालत कर रहे हैं।
अलग-अलग अधिवक्ता संगठनों की लाइब्रेरी में रखीं कानून की मोटी किताबों को पढ़कर वरिष्ठ अधिवक्ता अभी तक जूनियर अधिवक्ताओं को जानकारी देते थे। ई-लाइब्रेरी की स्थापना से अब वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सिरदर्द दूर हो जाएगा। जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मान सिंह व महामंत्री गिरीश कुमार मिश्र ने बताया कि ई-लाइब्रेरी की स्थापना का वादा उन्होंने ने संगठन के चुनाव में अधिवक्ताओं से किया था। संगठन के प्रयास से ई-लाइब्रेरी के सभी उपकरण लगवाने की जिम्मेदारी कनिष्ठ उपाध्यक्ष शिवेश शुक्ला को मिली है।