फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Advocates were beaten up in United Midcity Hospital, fellow lawyers ransacked the hospital

कौशांबी : यूनाइटेड मिडसिटी अस्पताल में अधिवक्ताओं को पीटा, साथी वकीलों ने अस्पताल में की तोड़फोड़

Wed, 26 Apr 2023 08:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Apr 2023 08:10 PM IST
सार

पिपरी कोतवाली के रावतपुर स्थित यूनाइटेड मि़डसिटी अस्पताल में बीमार भाई का इलाज कराने पहुंचे अधिवक्ता व उनकी मां के साथ अस्पताल के स्टॉफ ने मारपीट की। घटना की जानकारी होने के बाद कचहरी से पहुंचे वकीलों के एक समूह ने अस्पताल में तोड़फोड़ करने के साथ ही जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Advocates were beaten up in United Midcity Hospital, fellow lawyers ransacked the hospital
यूनाइटेड मेडिसिटी में तोड़फोड़ और हंगामे के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पिपरी कोतवाली के रावतपुर स्थित यूनाइटेड मि़डसिटी अस्पताल में बीमार भाई का इलाज कराने पहुंचे अधिवक्ता व उनकी मां के साथ अस्पताल के स्टॉफ ने मारपीट की। घटना की जानकारी होने के बाद कचहरी से पहुंचे वकीलों के एक समूह ने अस्पताल में तोड़फोड़ करने के साथ ही जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने हस्ताक्षेप कर मामला शांत कराया।

विज्ञापन

 

प्रयागराज के लूकरगंज निवासी आनंद कुमार पांडेय अधिवक्ता हैं। वह प्रयागराज उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं। बुधवार को वह अपनी माता सुशीला देवी और अधिवक्ता साथी शुभम ओझा के साथ अपने भाई अनुराग पांडेय का इलाज करने के लिए दोपहर 12 बजे रावतपुर स्थित यूनाइटेड मिडिसिटी अस्पताल में पहुंचे थे। अनुराग पांडेय को हाथ और सिर में दर्द रहता है।

विज्ञापन


अधिवक्ता आनंद के मुताबिक इलाज कराने की बातों के दौरान ही उनका चिकित्सकों से विवाद हो गया। आरोप है कि उनकी माता से अस्पताल के स्टाफ ने बदसलूकी की। इसके बाद नौबत मारपीट तक पहुंच गई। आनंद का आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ ने धक्का देकर उन्हें बाहर निकाल दिया और उनकी मां व साथी अधिवक्ता को कमरे में बंदकर बेरहमी से पीटा। फोन पर उन्होंने घटना के बाबत अपने अधिवक्ता साथियों को सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में पहुंचे हाईकोर्ट के वकीलों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता की मां को बंधक बनाने का आरोप

बंधक बनाई गई अधिवक्ता आनंद की मां, साथी व बीमार भाई को मुक्त कराया गया। उधर हंगामे की जानकारी होने के बाद प्रयागराज के एसडीएम सदर युवराज सिंह, सीओ चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने भी करीब पांच घंटे तक हंगामा होता रहा। इस बाबत इंस्पेक्टर पिपरी श्रवण कुमार सिंह का कहना है मामला शांत करा दिया गया है। बुधवार शाम तक किसी पक्ष की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। अगर कोई पक्ष तहरीर देता है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed