फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Advocates angry over police excesses in Etah

एटा में साथी से पुलिस ज्यादती पर भड़के अधिवक्ता

Sun, 27 Dec 2020 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Advocates angry over police excesses in Etah
लालगंज में कोतवाली के सामने मांगों को लेकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : PRATAPGARH
एटा जिले में अधिवक्ता के साथ पुलिस की ज्यादती से नाराज लालगंज के वकीलों ने नारेबाजी करते हुए लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कोतवाली गेट के साथ तहसील परिसर में एसडीएम कोर्ट के सामने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एटा में अधिवक्ता से बर्बर व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह, महामंत्री राजकुमार पांडेय, पूर्व अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र, संदीप सिंह, हरिशंकर द्विवेदी, राजेश सरोज, संतोष पांडेय, घनश्याम मिश्र, राव वीरेंद्र सिंह, दिनेश मिश्र, मनीष तिवारी, शिव नारायण शुक्ल, कौशल किशोर शुक्ल, सुशील शुक्ल, राजेश द्विवेदी, अनूनप पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed