फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ADG inspected examination centers, monitoring was done through drone cameras

Pratapgarh News: एडीजी ने परीक्षा केंद्रों को किया निरीक्षण, ड्रोन कैमरों से हुई निगरानी

Mon, 19 Feb 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 19 Feb 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
ADG inspected examination centers, monitoring was done through drone cameras
एडीजी ने परीक्षा केंद्रों को किया निरीक्षण, ड्रोन कैमरों से हुई निगरानी
विज्ञापन

पट्टी में मुन्ना भाई पकड़े जाने के बाद केंद्रों की होती रही सघन तलाशी, 1629 रहे गैरहाजिर
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। पुलिस भर्ती परीक्षा देखने सोमवार को प्रयागराज जोन के एडीजी भानु भाष्कर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। ड्रोन कैमरों के साथ कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाती रही। दूसरे दिन दोनों पालियों की परीक्षा में 1629 गैरहाजिर रहे।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की पुलिस भर्ती परीक्षा 18 फरवरी को 27 केंद्रों पर हुई। परीक्षा से एक घंटे पहले अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। आभूषण और इलेक्ट्रानिक उपकरण को केंद्र के बाहर जमा कराया गया। बायोमीट्रिक जांच के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में भेजा गया। वहीं, 17 फरवरी को परीक्षा केंद्र रामराज इंटर कॉलेज पट्टी में पटना निवासी सॉल्वर अनिल को पकड़ा गया था। सॉल्वर पकड़े जाने के बाद से जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट रहा। परीक्षा शुरू होने से पहले ही एडीजी भानू भाष्कर प्रतापगढ़ पहुंचे। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के साथ परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की जांच की। बृजेंद्र मणि इंटर कॉलेज कोहड़ौर, जयमंगल प्रशिक्षण संस्थान और सरोजनी इंटर कॉलेज पहुंचकर अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरा की जांच की। अभ्यर्थियों और कर्मचारियों से बातचीत की। पुलिस लाइन में बने कंट्रोल रूम और ड्रोन कैमरों से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्रों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। महिला पुलिस कर्मी भी केंद्रों पर मौजूद रहीं। पहली पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक 12826 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 686 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में शाम तीन से पांच बजे तक 12569 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 943 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन




इनसेट--
जाम से बढ़ी परेशानी
सुबह नौ बजे परीक्षा केंद्रों के आसपास जाम की स्थिति रही। परीक्षा छूटने के बाद जाम लगने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग सहित राजापाल चौराहा से सदर बाजार, आंबेडकर चौराहा से चौक घंटाघर और ट्रेजरी चौराहे से भंगवाचुंगी तरफ जाम अधिक रहा। जाम को हटाने के लिए चौराहों पर यातायात कर्मचारी लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





कानून व्यवस्था के प्रश्न देख परीक्षार्थी हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो-23 से 26
प्रतापगढ़। पुलिस भर्ती परीक्षा की दोनों पालियों में कानून व्यवस्था के प्रश्न ने परीक्षार्थियों को परेशान किया। बुद्धिक्षमता पर आधारित कानून व्यवस्था के प्रश्नों का सही उत्तर देने में आधे घंटे से अधिक समय लगा। हालांकि गणित, रीजनिंग, हिंदी और सामान्य ज्ञान के प्रश्न पहले हुई परीक्षा की तुलना में सरल रहे। जिससे परीक्षार्थियों के चेहरे पर मुस्कान रही।
इनसेट---
परीक्षार्थियों से बातचीत ------------
--------------------------------
0 रविवार को हुई परीक्षा के प्रश्नपत्र को हल किया था। प्रश्नपत्र कठिन लगा, लेकिन सोमवार को हुई परीक्षा में पुलिसिंग से जुड़े कानून व्यवस्था के प्रश्न को समझना जटिल लग रहा था।

नितिन सरोज
-----
0 गणित में लाभ-हानि और ब्याज से जुड़े प्रश्न कठिन थे। लेकिन अधिक कठिनाई पुलिसिंग के प्रश्न हल करने में हुई। प्रश्नों को समझकर उत्तर देना था। इसलिए समय अधिक लगा।
सुहानी सरोज।
------
0 कानून व्यवस्था के प्रश्न को हल करने में आधे घंटे का समय लगा। कठिन होने के कारण इन प्रश्नों को अंत में हल किया। पहले सरल प्रश्नों को सॉल्व किया।
मोहित कुमार।
----
0 रविवार को प्रश्नपत्र में पुलिसिंग के प्रश्न काफी सरल थे। सोमवार को पुलिसिंग से जुड़े कानून व्यवस्था के प्रश्न कठिन लगे। माइनस मार्किंग होने के कारण इन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया।
दीपशिखा यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed