फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Accused of threatening to settle the case or for five lakh rupees

Pratapgarh : मुकदमें में सुलह करने या पांच लाख रुपये के लिए धमकाने का आरोप 

Sat, 25 Jun 2022 10:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Jun 2022 10:36 PM IST
सार

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहगढ़ निवासी फूलचंद उर्फ बुच्चा सोनकर ने तहरीर देकर सपा जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि मानिकपुर के करेंटी गांव निवासी सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने 20 जून की सुबह उसे मारापीटा और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया।

विज्ञापन
Accused of threatening to settle the case or for five lakh rupees
pratapgarh news: sp president chhavinath yadav - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के खिलाफ पुलिस ने मकान पर कब्जा करने, पुराने मुकदमे में सुलह करने और उसमें खर्च हुए पांच लाख रुपये देने के लिए धमकाने सहित एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट की गई है। पीड़ित ने जिलाध्यक्ष पर वर्ष 2018 में भी एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन



कुंडा कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहगढ़ निवासी फूलचंद उर्फ बुच्चा सोनकर ने तहरीर देकर सपा जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि मानिकपुर के करेंटी गांव निवासी सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने 20 जून की सुबह उसे मारापीटा और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। वह सुबह साढ़े नौ बजे समापुर स्थित अपने मकान पर मौजूद था। तभी सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव वहां पहुंचे और उसकी जमीन व मकान पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन



राइफल और तमंचा सटाकर कई कागजों पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए। कहा कि 2018 में दर्ज कराए गए मुकदमे में उनके पांच लाख रुपये खर्च हुए हैं। ये रुपये लौटाने पर ही मकान से कब्जा छोड़ेंगे। पुलिस ने घटना में जिलाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव का कहना है कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। उन पर जो आरोप लगाए गए हैं, वे पूरी तरह से फर्जी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed