फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Accused of murder of e-rickshaw driver, villagers blocked the road by keeping the dead body

Pratapgarh News: ई-रिक्शा चालक की हत्या का आरोप, ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम

Sun, 04 Feb 2024 04:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Feb 2024 04:04 PM IST
सार

नगर पंचायत हीरागंज निवासी मनोज कुमार मिश्रा (42) दो फरवरी को अपनी पत्नी रूना मिश्रा और बेटी टीनू मिश्रा को छोड़ने पत्नी के मायके जेवई गांव गया था। परिजनों का आरोप है कि लौटते समय लालगंज कोतवाली क्षेत्र के जलेसर गंज बाजार के पास कुछ संदिग्ध लोगों ने ई रिक्शा रोकवा कर मनोज की निर्मम हत्या कर दी।

विज्ञापन
Accused of murder of e-rickshaw driver, villagers blocked the road by keeping the dead body
शव रखकर जाम करते नागरिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के जलेसरगंज के पास शुक्रवार को एक रिक्शा चालक की हत्या कर दी गई। रविवार को सुबह लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। अधिकारी काफी देर तक परिजनों को समझाने बुझाने में लगे रहे।

विज्ञापन


नगर पंचायत हीरागंज निवासी मनोज कुमार मिश्रा (42) दो फरवरी को अपनी पत्नी रूना मिश्रा और बेटी टीनू मिश्रा को छोड़ने पत्नी के मायके जेवई गांव गया था। परिजनों का आरोप है कि लौटते समय लालगंज कोतवाली क्षेत्र के जलेसर गंज बाजार के पास कुछ संदिग्ध लोगों ने ई रिक्शा रोकवा कर मनोज की निर्मम हत्या कर दी। सूचना पाकर परिवार के लोग जब लालगंज कोतवाली पहुंचे तो शव को लावारिस में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर रविवार को घर पहुंचे तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया गया। परिजनों का कहना है कि हत्या किसने की है, यह पता है। नामजद तहरीर थाने में दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed