फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Accused of cheating youth on the pretext of job, arrested, went to jail

Pratapgarh News: नौकरी का झांसा देकर युवाओं से ठगी करने का आरोपी गिरफ्त में, गया जेल

Mon, 22 May 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 22 May 2023 12:21 AM IST
सार

बृजेश ने विश्वास बढ़ाने के लिए उसने कई लोगों के फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिखाए। इसके बाद आरोपी ने इस्माइल को बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा लालगंज में मैनेजर के पद पर फर्जी नियुक्ति पत्र व पहचान पत्र भी दिया। शनिवार को आरोपी पीड़ित को लेकर उसे ज्वाइन कराने बैंक भी गया, लेकिन यहां पर फर्जी नियुक्ति पत्र का भंडाफोड़ होते ही वह भाग निकला।

विज्ञापन
Accused of cheating youth on the pretext of job, arrested, went to jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नौकरी का झांसा देकर युवाओं से ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। लीलापुर थाना के बरिस्ता निवासी मो. इस्माइल के अनुसार नौकरी दिलाने के नाम पर सिंधौर गांव के बृजेश कुमार पांडेय ने उससे दो लाख 70 हजार रुपए की मांग की। आरोपी ने झांसा देते हुए एडवांस के रूप में 15 हजार रुपये भी ऐंठ लिया। यही नहीं आरोपी ने पीड़ित की चचेरी बहन शमशेरगंज निवासी सहनूर बेगम को डिप्टी एसपी पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर भी हजारों की ठगी की।

विज्ञापन


बृजेश ने विश्वास बढ़ाने के लिए उसने कई लोगों के फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिखाए। इसके बाद आरोपी ने इस्माइल को बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा लालगंज में मैनेजर के पद पर फर्जी नियुक्ति पत्र व पहचान पत्र भी दिया। शनिवार को आरोपी पीड़ित को लेकर उसे ज्वाइन कराने बैंक भी गया, लेकिन यहां पर फर्जी नियुक्ति पत्र का भंडाफोड़ होते ही वह भाग निकला। नौकरी के नाम पर ठगे जाने की जानकारी के बाद पीड़ित इस्माइल ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन

पुण्यतिथि पर संचार क्रांति के जनक के रूप में याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव

जिले में रविवार को अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि संचार क्रांति दिवस के रूप में मनाई गई। लोगों ने उनके विचारों का आत्मसात करने का संकल्प लिया। कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. लालजी त्रिपाठी, वेदांत समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्घासुमन अर्पित किया।
लालगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैंप कार्यालय में कांग्रेसियों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते हुए राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शिता से आज भारत दुनिया में संचार क्रांति के अग्रणी बना हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने किया। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे। इस मौके पर छोटे लाल सरोज, विपिन शुक्ला, मुरलीधर तिवारी, घनश्याम मिश्रा, देवानंद मिश्रा, पप्पू जायसवाल, सिंटू मिश्रा, दयाराम वर्मा, शास्त्री सौरभ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

जनसमस्याओं की आज सुनवाई करेंगे सांसद प्रमोद
लालगंज। राजसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी सोमवार को लालगंज कैम्प कार्यालय में दोपहर 12 बजे कार्यकर्ताओं से मुलाकात व जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने दी है। 

बिजली कर्मचारियों से मारपीट में तीन के खिलाफ केस
विद्युत निगम कर्मचारियों ने ग्राम सिंहनी किठावर में बकाया बिल वसूली अभियान के दौरान तीन लोगों पर मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 33/11 केवी पहाड़पुर उपकेंद्र के अवर अभियंता मनीष तिवारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर संविदाकर्मी लाइनमैन दीपक यादव, राकेश वर्मा, सर्वेश सिंह के साथ सिंहनी गांव में विद्युत चोरी की रोकथाम के लिए जांच कर रहे थे। गांव में हनुमत सिंह के घर पहुंचे तो मकान मलिक पर विद्युत बिल का बकाया होने पर कर्मचारी कनेक्शन काटने लगे।

इस पर हनुमत सिंह ने अभद्रता की और फोन करके अपने पुत्र उत्तम सिंह वा दसौती थाना महराजगंज रायबरेली के रहने वाले भांजे धीरज सिंह को बुला लिया। तीनों व्यक्तियों ने संविदाकर्मियों के ऊपर लाठी डंडों से हमला किया और सरकारी कागजात फाड़ डाले। पूर्व में भी हनुमत सिंह पर विद्युत उपकेंद्र पर आकर गाली गलौज व अभद्रता करने का आरोप है। अवर अभियंता मनीष तिवारी ने रिपोर्ट तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध मारपीट सरकारी कार्य में बाधा डालने की एफआईआर दर्ज करावाई। थाना प्रभारी सांगीपुर का कहना है की मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है आगे की कार्यवाही जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed