{"_id":"69f3aabaf74a40e1320bf5bd","slug":"accused-of-celebratory-firing-arrested-pistol-and-cartridges-recovered-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-166688-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हर्ष फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार तमंचा और कारतूस हुआ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हर्ष फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार तमंचा और कारतूस हुआ बरामद
विज्ञापन
शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान घायल होमगार्ड का उपचार प्रयागराज के निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं, आरोपी प्रेम नगर निवासी आनंद शुक्ला को पुलिस ने मवई बाईपास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के जमेठी निवासी कमलेश की बेटी शादी मंगलवार रात को थी। कार्यक्रम में प्रेम नगर निवासी आनंद शुक्ला भी पहुंचा। कमलेश का रिश्तेदार कदिलाबाद मनगढ़ निवासी होमगार्ड अश्वनी मिश्रा कार्यक्रम में मौजूद था। आरोप है कि आनंद शुक्ला ने पिस्टल से द्वारचार के दौरान हर्ष फायरिंग की। इसी दौरान होमगार्ड की जांघ में गोली लग गई।
कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।