फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Accidents snatched away the happiness of four families on Holi

होली पर हादसों ने छीन लीं चार परिवारों की खुशियां

Sun, 20 Mar 2022 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Accidents snatched away the happiness of four families on Holi
Accidents snatched away the happiness of four families on Holi
होली पर हुए हादसों ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। अलग-अलग इलाकों में हुए हादसों में सुलतानपुर में तैनात सिपाही समेत चार लोगों की मौत हो गई। त्योहार के मौके पर दुर्घटनाओं में अपनों को खोने की जानकारी होने के बाद घरों में होली के उल्लास की जगह मातम पसर गया। रंगों की खुशियों की जगह चीत्कार और चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

आमने-सामने भिड़ीं बाइक, सिपाही समेत दो की मौत
कंधई इलाके के खमपुर के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में सिपाही समेत दो लोगों की मौत हो गई। कंधई थाना क्षेत्र के सिंगठी खालसा निवासी प्रवेश सरोज (30) जनपद सुलतानपुर में पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात था। वह होली पर अवकाश लेकर घर आ रहा था। अपराह्न करीब तीन बजे चिलबिला-पट्टी मार्ग पर खमपुर के करीब सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार अनिल कुमार गौतम (35) व प्रवेश गंभीर रूप से घायल हो गए। अनिल के साथ बाइक पर सवार विवेक कुमार गौतम भी चुटहिल हो गया। सूचना मिलने के बाद कंधई पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां डॉक्टरों ने प्रवेश व अनिल को मृत घोषित कर दिया। विनय की दशा गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। होली की खुशियां पलभर में काफूर हो गईं। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिवारीजन रोते-रोते बेहोश हो जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज इलाके में भी बाइकों में टक्कर, अधेड़ की मौत
नवाबगंज थाना क्षेत्र के झम्मा नगर आलापुर निवासी रामबाबू सोनकर (50) शुक्रवार की रात बाइक से नवाबगंज गए थे। लौटते समय झम्मानगर गांव के पास उनकी बाइक में शेख मोहम्मदपुर निवासी राजेश यादव ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर मौजूद लोग दोनों को सीएचसी कालाकांकर ले गए। वहां डॉक्टरों ने रामबाबू को मृत घोषित कर दिया। राजेश यादव की हालत नाजुक देख लखनऊ रेफर कर दिया। मृतक रामबाबू के पुत्र मनीष ने पुलिस को तहरीर दी है। नवाबगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, एक अन्य घटना में वाहन की टक्कर से अज्ञात युवक की मौत हेा गई। काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के आलापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार की रात सड़क पर 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल पड़ा था। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार की सुबह घटनास्थल से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे झाड़ी में एक लावारिस बाइक मिली। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है।
नहाने गए किशोर की नदी में डूबने से मौत
परिवार के लोगों के साथ होली खेलने के बाद सई नदी में नहाने गया किशोर डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीण उसका शव बाहर निकाल सके। इकलौते बेटे की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। अंतू थाना क्षेत्र के दांदूपुर रनसिंह के रहने वाले विजय प्रकाश प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। उनका इकलौता बेटा आयुष (13) शुक्रवार को पड़ोस के बच्चों के साथ दिनभर होली खेलता रहा।

शाम करीब 6 बजे वह पड़ोस के तीन बच्चों के साथ घर से कुछ दूर स्थित तारकेश्वर मंदिर के पास सई नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान आयुष गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगा। उसे डूबते देखकर साथ रहे बच्चों ने शोर मचाया। शोरशराबा सुनकर नदी के किनारे मौजूद लोग दौड़ पड़े। लोग आयुष की खोजबीन करने लगे। इस बीच खबर मिलते ही परिवार के लोग भी रोते बिलखते पहुंच गए। ग्रामीण नदी में आयुष की तलाश करने लगे। करीब एक घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed